Asha Hospital
Holi 2026
in

Accident In Himachal: सड़क से गहरी खाई में गिरी थार! सिरमौर के युवक की मौत, चार गंभीर घायल

TROWS

Accident In Himachal: शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र कुपवी में शुक्रवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां थार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

Holi 2026 -2

Accident In Himachal: सड़क से गहरी खाई में गिरी थार! सिरमौर के युवक की मौत, चार गंभीर घायल

हादसा तब हुआ जब पांच लोग थार गाड़ी में सवार होकर शिमला के कुपवी से सिरमौर जिले के हरिपुरधार की ओर जा रहे थे। तभी कुपवी के बागी के समीप पहुंचते ही चालक का संतुलन बिगड़ गया।

Indian Public School

इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क से गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों को जब हादसे का पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

Doon valley school

इस दौरान सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया मगर तब तक कैलाश (32) निवासी गांव दिवड़ी, हरिपुरधार जिला सिरमौर दम तोड़ चुका था।

इसके अलावा मनोज कुमार (32) निवासी रनवा, हरिपुरधार, मंजीत (23) निवासी भवाई, संगड़ाह, विवेक (29) निवासी कुपवी जिला शिमला और राकेश (27) निवासी भवाई, संगड़ाह घायल हुए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

सभी को घायल हालत में कुपवी अस्पताल लाया गया। यहां से चारों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें सोलन अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मृतक के परिजनों को दी फौरी राहत
उधर, सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए जबकि घायलों को 5-5 हजार रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की गई।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: एचआरटीसी बस का दरवाजा खुलने से गहरे गड्ढे में गिरी मासूम बच्ची! मचा हड़कंप

Himachal Latest News: एचआरटीसी बस का दरवाजा खुलने से गहरे गड्ढे में गिरी मासूम बच्ची! मचा हड़कंप

Himachal News Alert: हिमाचल में बनी हार्ट, कैंसर सहित 66 दवाओं के सैंपल फेल! उद्योगों को नोटिस जारी

Himachal News Alert: हिमाचल में बनी हार्ट, कैंसर सहित 66 दवाओं के सैंपल फेल! उद्योगों को नोटिस जारी