Asha Hospital
in

Sirmour News: साधु के साथ बदसलूकी! उपप्रधान सहित ग्रामीणों ने जबरन काटी दाढ़ी और जटाएं, मारपीट के भी आरोप

TROWS

Sirmour News: सिरमौर जिला के संगड़ाह क्षेत्र में एक नागा साधु के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। इस दौरान पंचायत उप प्रधान सहित ग्रामीणों द्वारा जबरन साधु की दाढ़ी और जटाएं काट दी गई।

Shri Ram

Sirmour News: साधु के साथ बदसलूकी! उपप्रधान सहित ग्रामीणों ने जबरन काटी दाढ़ी और जटाएं, मारपीट के भी आरोप

इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पीड़ित साधु ने पुलिस प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की मांग उठाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।

Indian Public School

ग्रामीणों ने की थी बदसलूकी
पीड़ित नागा साधु प्रवेश गिरी बीते कई सालों से संगड़ाह से सटे गांव लगनू गांव में रह रहा था। बताया जा रहा है कि 15 जनवरी को ग्रामीणों के द्वारा साधु से बदसलूकी की गई थी।

Doon valley school

जिसके दो दिन बाद यानी 17 जनवरी को पीड़ित साधु ने ग्रामीणों के खिलाफ बदसलूकी किये जाने को लेकर संगड़ाह पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया था। FIR दर्ज होने के अगले ही दिन यानी 18 जनवरी को ग्रामीणों के साथ-साथ उपप्रधान सत्तपाल तोमर ने साधु के साथ फिर से बदसलूकी की करना शुरू कर दिया।

जबरदस्ती काटी दाढ़ी व जटाएं
इस दौरान आरोपियों ने साधु के साथ कथित जोर जबरदस्ती की और फिर उसकी दाढ़ी व जटाएं काट डाली। इस दौरान साधु ने आरोपियों का विरोध किया मगर उन्होंने साधु की एक नहीं सुनी और जबरदस्ती इस वारदात को अंजाम दे डाला।

JPERC 2025

उप प्रधान सहित तीन पर मामला दर्ज
वही, मामले को लेकर पीड़ित ने एक बार फिर पुलिस थाना में शिकायत दी और उपप्रधान सत्तपाल तोमर, स्थानीय निवासी लेखराम और सुरेश पर उसके साथ मारपीट करने के साथ ही उसकी धार्मिक पहचान से जुड़े जटाओं और दाढ़ी को जबरन काटने के आरोप लगाए।

उधर, पुलिस ने शिकायत के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299, 122(2), 392(2) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस वायरल हुई वीडियो की भी गहन जांच कर रही है, जिसमें साफ-साफ उप प्रधान और ग्रामीणों की दबंगई देखी जा सकती है।

प्रधान पर गंभीर आरोप
वही, वारदात के बाद साधु ने एक वीडियो जारी करते हुए प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।साधु का कहना है कि उप प्रधान द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा है और FIR वापस लेने को लेकर उस पर दबाव बनाया जा रहा है। साधु ने यहां तक बताया कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Jobs In Himachal: फरमेंटा बायोटेक लिमिटेड में निकली भर्ती! 35 साल तक के युवाओं को मौका

Jobs In Himachal: फरमेंटा बायोटेक लिमिटेड में निकली भर्ती! 35 साल तक के युवाओं को मौका

Himachal News Alert: बिजली के खंबे में स्पार्किंग से दो मंजिला मकान में भड़की आग! छह कमरे जलकर राख

Himachal News Alert: बिजली के खंबे में स्पार्किंग से दो मंजिला मकान में भड़की आग! छह कमरे जलकर राख