Asha Hospital
Holi 2026
in

Saina Nehwal Retirement: साइना नेहवाल की रिटायरमेंट घोषणा ने भावुक किया देश! जानिए उनकी नेट वर्थ और ब्रांड वैल्यू

Saina Nehwal Retirement: साइना नेहवाल की रिटायरमेंट घोषणा ने भावुक किया देश! जानिए उनकी नेट वर्थ और ब्रांड वैल्यू

Saina Nehwal Retirement: साइना नेहवाल की रिटायरमेंट घोषणा ने भावुक किया देश! जानिए उनकी नेट वर्थ और ब्रांड वैल्यू

Saina Nehwal Retirement: साइना नेहवाल की रिटायरमेंट घोषणा ने भावुक किया देश! जानिए उनकी नेट वर्थ और ब्रांड वैल्यू

TROWS

Saina Nehwal Retirement: भारतीय खेल जगत में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो केवल खिलाड़ी नहीं होते बल्कि एक क्रांति बन जाते हैं। ऐसा ही एक नाम है साइना नेहवाल का, बैडमिंटन कोर्ट पर जब भी तेज रफ्तार में शटल उड़ती हुई दिखाई दे तो इसके पीछे साइना नेहवाल का ही हाथ है।

Holi 2026 -2

Saina Nehwal Retirement: साइना नेहवाल की रिटायरमेंट घोषणा ने भावुक किया देश! जानिए उनकी नेट वर्थ और ब्रांड वैल्यू

क्योंकि भारत में बैडमिंटन जैसे खेल की स्थिति को बदलने का काम साइना नेहवाल ने किया है। हाल ही में उन्होंने खेल से रिटायरमेंट की घोषणा भी कर दी है। अपने करियर में लगातार सफलताएं प्राप्त करने के बाद साइना नेहवाल ने आखिरकार बैडमिंटन से संन्यास लेने की घोषणा की है।

Indian Public School

हालांकि इसके पीछे उन्होंने कारण बताया है कि उनका शरीर अब उतना साथ नहीं दे रहा। साइना नेहवाल का रिटायरमेंट एक विराम नहीं है बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत है। क्योंकि साइना ने लंबे समय तक बैडमिंटन खेला है और अब वह भारत के लिए एक पूंजी बन चुकी है जिनके अनुभव आने वाले खिलाड़ियों के लिए काम में आएंगे।

Doon valley school

साइना नेहवाल का बैडमिंटन कोर्ट तक का सफर
साइना नेहवाल का जन्म 17 मार्च 1970 को हरियाणा के हिसार में हुआ। उनका पालन पोषण हैदराबाद में हुआ। साइना नेहवाल के माता-पिता भी बैडमिंटन प्लेयर थे परंतु पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने बैडमिंटन को अलविदा कह दिया। साइना नेहवाल का असली प्यार तो कराटे था परंतु जब बैडमिंटन से उनकी दोस्ती हुई तो उन्होंने इसी क्षेत्र में करियर बनाने का निर्णय कर लिया।

साइना नेहवाल को बैडमिंटन के लिए ट्रेनिंग पुलेला गोपीचंद और विदेशी कोच ने दी जिसमें उनका साथ उनके माता-पिता ने हमेशा दिया। साइना नेहवाल ने अपने करियर में बैडमिंटन के क्षेत्र में लगातार मेडल हासिल किए। उन्होंने एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़े।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

वह ऐसी पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी जिसने विश्व में नंबर 1 महिला खिलाड़ी का स्थान पाया। उन्होंने लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया। एशियाई खेलों में विभिन्न पदक प्राप्त किए। सुपर सीरीज टूर्नामेंट में कई किताब जीते। उनके नाम पर 20 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खिताब मौजूद है।

साइना नेहवाल नेट वर्थ और ब्रांड वैल्यू
साइना नेहवाल केवल एक खिलाड़ी नहीं बल्कि एक सफल ब्रांड भी हैं। रिपोर्ट की माने तो उनकी नेटवर्थ 40 से 45 करोड रुपए बताई जा रही है। उनकी आय के प्रमुख स्रोत टूर्नामेंट की प्राइस मनी, ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन, सोशल मीडिया एंडोर्समेंट, बिजनेस इन्वेस्टमेंट है।

बैडमिंटन से रिटायरमेंट की घोषणा
साइना नेहवाल लंबे समय से चोट और फिटनेस समस्याओं से जूझ रही है। हालांकि उन्होंने कभी भी फिजिकल चोट को अपने खेल के बीच में नहीं आने दिया। परंतु हाल ही में उन्होंने घोषणा की है कि उनका शरीर अब उनके साथ नहीं दे रहा। उनका दिल तो चाहता है कि कोर्ट में वे लगातार बैडमिंटन खेलें परंतु शरीर में अब उतनी ताकत शेष नहीं रही। इसीलिए उन्होंने बैडमिंटन से संन्यास लेने की घोषणा की है।

घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
साइना नेहवाल के बैडमिंटन से रिटायरमेंट की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ आ गई है। कुछ लोग साइना नेहवाल के इस निर्णय की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग उनके बिना बैडमिंटन कोर्ट के सुना हो जाने की बात कह रहे हैं। कुछ लोग साइना नेहवाल को बड़े दिल वाली बता रहे हैं क्योंकि वह आने वाले खिलाड़ियों के लिए रास्ता तैयार कर रही है। केवल सोशल मीडिया फैन्स ही नहीं बल्कि बड़े खिलाड़ी, राजनीतिज्ञ और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी साइना नेहवाल की इस निर्णय का स्वागत किया है और उन्हें सराहा है।

 

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News : पांवटा में अब रात को ही चलेंगे बड़े वाहन! डीसी ने दिए निर्देश, सड़क किनारे लगेंगे पैरापिट व क्रैश बैरियर

Sirmour News : पांवटा में अब रात को ही चलेंगे बड़े वाहन! डीसी ने दिए निर्देश, सड़क किनारे लगेंगे पैरापिट व क्रैश बैरियर

शिलाई: चालदा महासू महाराज के चरणों में ‘देश दिनेश मीडिया’ कैलेंडर-2026 का विमोचन

शिलाई: चालदा महासू महाराज के चरणों में ‘देश दिनेश मीडिया’ कैलेंडर-2026 का विमोचन