Asha Hospital
Holi 2026
in

Accident In Himachal: सैर कर लौट रहे थे पति-पत्नी! ट्रक ने बुरी तरह रौंदा, एक की मौत तो दूसरे की हालत गंभीर

TROWS

Accident In Himachal: ऊना जिला के अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है जहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि हादसे में उसका पति गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।

Holi 2026 -2

Accident In Himachal: सैर कर लौट रहे थे पति-पत्नी! ट्रक ने बुरी तरह रौंदा, एक की मौत तो दूसरे की हालत गंभीर

अंब के आदर्श नगर निवासी नरेश शर्मा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य है जबकि उनकी 55 वर्षीय पत्नी डिंपल शर्मा स्कूल में अध्यापिका थी। दोनों बीती शाम रोजाना की तरह सैर करने के लिए घर से बाइक पर निकले थे।

Indian Public School

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
इस दौरान उन्होंने बाइक को राष्ट्रीय राजमार्ग के पास खड़ा किया और उसके बाद वह लोहारा रोड पर सैर के लिए निकल पड़े। जिसके बाद जब वह सैर से लौट रहे थे तो अंब-मुबारिकपुर की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

Doon valley school

डिंपल शर्मा की मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पति-पत्नी बाइक से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब लाया गया मगर यहां पर डॉक्टरों ने डिंपल शर्मा को मृत करार दे दिया।

इसके अलावा हादसे में गंभीर घायल हुए उनके पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं महिला की मौत से घर में सन्नाटा पसर गया है। मृतक महिला अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर, एसपी ऊना अमित यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत हुई है, जबकि हादसे में घायल हुए व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Jobs: हिमाचल में 150 पदों पर भर्ती! 40 साल तक के युवाओं को मौका, पीएफ-पेंशन सहित मिलेगी कई सुविधाएं

Himachal Jobs: हिमाचल में 150 पदों पर भर्ती! 40 साल तक के युवाओं को मौका, पीएफ-पेंशन सहित मिलेगी कई सुविधाएं

HP Assembly Session: सुक्खू सरकार पर भड़का विपक्ष! हिमाचल विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन

HP Assembly Session: सुक्खू सरकार पर भड़का विपक्ष! हिमाचल विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन