Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व चोरी के मामले में दो आरोपी काबू! जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर भी बरामद

TROWS

Paonta Sahib: पुलिस थाना पांवटा साहिब ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व चोरी के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में गुरदीप सिंह निवासी वार्ड नं. 3 वद्रीपुर तथा जयदीप सिंह निवासी वार्ड नं. 1 वद्रीपुर, पांवटा साहिब शामिल है।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व चोरी के मामले में दो आरोपी काबू! जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर भी बरामद

मामला 23 अक्टूबर 2025 का है जब नगर परिषद पांवटा साहिब के कनिष्ठ अभियंता ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी।

Indian Public School

शिकायत में फ्रेंड्स कॉलोनी वार्ड नं. 1 स्थित नगर परिषद के पार्क की चारदीवारी, रास्ता व टिन शेड को जेसीबी मशीन से तोड़ने तथा पार्क में लगे सामान की चोरी करने की शिकायत दी थी।

Doon valley school

इस संबंध में अभियोग संख्या 239/2025 धारा 3 PDP Act व 303(2), 332(c), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया।

जांच में पाया गया कि भूमि मालिक की मृत्यु के बाद उसके वारिस गुरदीप सिंह ने अपने साथी जयदीप के साथ मिलकर बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के सरकारी पार्क को तोड़ने की योजना बनाई और पार्क की तोड़फोड़ कर सामान चोरी कर लिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जांच के दौरान CCTV फुटेज की भी सहायता ली गई। मामले में पर्याप्त साक्ष्य एकत्र होने के उपरांत अब जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

उनके कब्जे से पार्क को तोड़ने में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन व दो ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं। आरोपी पुलिस हिरासत रिमांड पर हैं तथा चोरी किए गए सामान की बरामदगी की प्रक्रिया जारी है।

सिरमौर पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव! शीशे टूटे, यात्रियों में मचा हड़कंप

Himachal News Alert: जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव! शीशे टूटे, यात्रियों में मचा हड़कंप

Himachal Latest News: नदी में फंसे सांभर का रेस्क्यू! फिर भी नहीं बची जान, शरीर पर गंभीर चोट के निशान

Himachal Latest News: नदी में फंसे सांभर का रेस्क्यू! फिर भी नहीं बची जान, शरीर पर गंभीर चोट के निशान