Asha Hospital
Holi 2026
in

SBI-PhonePe: एसबीआई और PhonePe ने लॉन्च किया सुपर कार्ड! अब हर खर्चे पर मिलेगा 10% रिवॉर्ड

SBI-PhonePe: एसबीआई और PhonePe ने लॉन्च किया सुपर कार्ड! अब हर खर्चे पर मिलेगा 10% रिवॉर्ड

SBI-PhonePe: एसबीआई और PhonePe ने लॉन्च किया सुपर कार्ड! अब हर खर्चे पर मिलेगा 10% रिवॉर्ड

SBI-PhonePe: एसबीआई और PhonePe ने लॉन्च किया सुपर कार्ड! अब हर खर्चे पर मिलेगा 10% रिवॉर्ड

TROWS

SBI-PhonePe: क्रेडिट कार्ड की दुनिया में एक धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और फोन पे ने मिलकर हाल ही में एक नया क्रेडिट कार्ड लांच किया है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और फोन पे यह समझ चुके हैं कि डिजिटल जीवन शैली में क्रेडिट कार्ड एक आम हिस्सा बन चुका है।

Holi 2026 -2

SBI-PhonePe: एसबीआई और PhonePe ने लॉन्च किया सुपर कार्ड! अब हर खर्चे पर मिलेगा 10% रिवॉर्ड

ऐसे में यदि आप रिचार्ज कर रहे हो, या बिल भर रहे हो, ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हो या ट्रैवल टिकट बुक कर रहे हो आपको रीवार्ड्स चाहिए और स्मार्ट एक्सपीरियंस चाहिए। ऐसे में ग्राहकों की इसी जरूरत को देखते हुए SBI और PhonePe ने मिलकर एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड PhonePe-SBI कार्ड लांच किया है।

Indian Public School

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और फोनपे द्वारा लांच किए गए स्मार्ट क्रेडिट कार्ड जिसे PhonePe-SBI कार्ड कहा जा रहा है। इसके कुल दो वेरिएंट्स बाजारों में उपलब्ध करवाए जा रहे हैं: प्रीमियम वेरिएंट जिसे सिलेक्ट ब्लैक नाम से जाना जा रहा है और दूसरा है लाइट वेरिएंट जिसका नाम पर्पल रखा गया है।

Doon valley school

सिलेक्ट ब्लैक :
● इस वेरिएंट की वार्षिक फीस 1499 की होगी जिस पर आपको 1500 का PhonePe ही गिफ्ट वाउचर मिलता है।
● इसके साथ ही हर खर्चे पर आपको 10% रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं और ऑनलाइन खर्च करने पर 5% अतिरिक्त रिवॉर्ड मिलता है।
● इस कार्ड के माध्यम से यदि आप 5 लाख का वार्षिक खर्च करते हैं तो आपको 5000 का ट्रेवल वाउचर मिलता है।
● इसके साथ ही पेट्रोल भरवाने पर आपको 1% फ्यूल सरचार्ज छूट और 4 डोमेस्टिक लाउंज विजिट के साथ प्रायरिटी पास भी मिलती है।

पर्पल लाइट वेरिएंट:

JPERC 2025
Holi 2026 -3

● इस वेरिएंट की वार्षिक फीस 499 है जिसके बदले आपको ₹500 का PhonePe गिफ्ट वाउचर मिलता है।
● इसके साथ ही खर्च करने पर आपको 3% तक का रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं।
● अन्य ऑनलाइन खर्च करने पर 2% रिवॉर्ड इसके साथ 3 लाख के वार्षिक खर्च पर आपको 3000 का ट्रेवल वाउचर मिलता है।
● यह कार्ड भी 1% पेट्रोल सरचार्ज छूट देता है और एयरपोर्ट लाउंज की सुविधा और स्पेशल एंट्री प्रदान करता है।

इस कार्ड के लिए कौन से नेटवर्क आप्शन उपलब्ध है
यह कार्ड RuPay और VISA नेटवर्क पर उपलब्ध है। RuPay कार्ड को आप UPI लिंक से ले सकते हैं। वही VISA कार्ड पर भी आप PhonePe ऐप को टोकेनाइज कर सुरक्षित डिजिटल ट्रांजेक्शन का लाभ उठा सकते हैं।

इस कार्ड को खरीदने पर ग्राहकों को क्या लाभ मिलेंगे

● इस नए कार्ड को खरीदने पर जहां ग्राहकों को विशेष रिवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे वहीं ग्राहकों को कार्ड की पूरी रकम गिफ्ट वाउचर के रूप में वापस मिलती है।
● इसके साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग पर अच्छा रिटर्न प्रदान किया जाता है।
● वार्षिक खर्च के आधार पर ट्रैवल वाउचर दिए जाते हैं।
● हर बार पेट्रोल भरवाने पर 1% छूट दी जाती है।
● वहीं एयरपोर्ट पर लाउंज एक्सेस प्रदान किया जाता है।
● यह न केवल रोज़मर्रा के खर्चों को आकर्षक बनाता है बल्कि आपको अतिरिक्त रिवार्ड देकर प्रीमियम एक्सपीरियंस भी प्रदान करता है।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर ऐसे ग्राहक जो क्रेडिट कार्ड खरीदने को स्टेटस सिंबल मानते हैं वह अब इस PhonePe-SBI क्रेडिट कार्ड पर विचार जरूर कर सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और फोनपे की इस ताजा पहल वाला यह PhonePe-SBI कार्ड के दोनों वेरिएंट्स काफी आकर्षक है जो ग्राहकों को न केवल प्रीमियम एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं साथ ही बंपर रिवॉर्ड और अतिरिक्त लाभ भी देते हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा: खेतों में गिरी यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस! पांच की मौत, कई घायल

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा: खेतों में गिरी यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस! पांच की मौत, कई घायल

Jobs In Himachal: हिमाचल के 40 साल तक के युवाओं को नौकरी का मौका! 100 पदों को भरने के लिए होंगे इंटरव्यू

Jobs In Himachal: हिमाचल के 40 साल तक के युवाओं को नौकरी का मौका! 100 पदों को भरने के लिए होंगे इंटरव्यू