Himachal Crime News: स्कॉर्पियो से 2.816 किलोग्राम चरस पकड़ी! पंजाब-हिमाचल के दो तस्कर काबू

Himachal Crime News: नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत जिला मंडी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जहां भारी मात्रा में चरस की खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

Himachal Crime News: स्कॉर्पियो से 2.816 किलोग्राम चरस पकड़ी! पंजाब-हिमाचल के दो तस्कर काबू
आरोपियों में विजय कुमार (36) पुत्र धर्म चंद निवासी गांव सरौण डाकघर कांगू तहसील सरकाघाट जिला मंडी और मनजोत सिंह (26) पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी रायकोट तहसील जगराओं जिला लुधियाना (पंजाब) शामिल है।

सुंदरनगर थाना पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर लगाए गए नाके के दौरान आरोपियों को पकड़ा। इस दौरान मंडी की ओर से आ रही स्कॉर्पियो (PB 32 T 1524) को जांच के लिए रुकवाया गया, जिसमें दो युवक सवार थे।


पुलिस को जब दोनों की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो गाड़ी की जांच की गई। इस दौरान सीट के नीचे एक काले रंग का बैग बरामद हुआ जिसमें 2 किलो 816 ग्राम चरस पाई गई।
इसके बाद पुलिस ने चरस को गाड़ी सहित जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों को मौके से हिरासत में लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



