Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: शिमला में आज नहीं चली निजी बसें! प्राइवेट बस ऑपरेटर हड़ताल पर, लोग परेशान

TROWS

Himachal News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज निजी बसें ना चलने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आज निजी बसें ना चलने का मुख्य कारण शिमला सिटी प्राइवेट बस चालक-परिचालक संघ द्वारा की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल है।

Holi 2026 -2

Himachal News: शिमला में आज नहीं चली निजी बसें! प्राइवेट बस ऑपरेटर हड़ताल पर, लोग परेशान

प्राइवेट ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं जिसके चलते यह हड़ताल की गई है। सोमवार को प्राइवेट ऑपरेटरों द्वारा शहर में कहीं भी बसें नहीं चलाई गई और आरटीओ ऑफिस के बाहर बसें खड़ी कर दी गई। इसके बाद मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी भी की गई।

Indian Public School

लोगों को भारी दिक्क़ते
बता दे, शिमला शहर की सड़कों पर रोजाना 160 से ज्यादा प्राइवेट बसें दौड़ती है। मगर आज शहर में बसों की आवाजाही न होने के चलते सुबह-सवेरे स्कूल जाने वाले बच्चों, सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को भारी दिक्क़ते हुई। इस दौरान शहर के स्टॉप्स पर जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

Doon valley school

बसों का इंतजार करते रहे लोग
सुबह से ही अधिकतर लोग बसों का इंतजार करते हुए नजर आए। हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा शहर में अतिरिक्त बसें भी चलाई गई बावजूद इसके इसका खास असर नजर नहीं आया।

इस दौरान एचआरटीसी की बसें पूरी तरह से यात्रियों से भरी हुई रही। बसें पूरी तरह से फूल हो जाने के कारण कई जगह यात्रियों के लिए स्टॉप्स पर बसे रुकी ही नहीं। जिसके चलते कुछ लोगों को मजबूरन पैदल ही अपने गंतव्यों की ओर रवाना होना पड़ा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

प्राइवेट बस ऑपरेटर हड़ताल पर क्यों?
दरअसल, परिवहन विभाग द्वारा राजधानी में 40 किलोमीटर से ज्यादा दूरी से आने वाली बड़ी बसों को पुराने बस अड्डे में एंट्री नहीं देने का फैसला लिया गया है।

वही प्राइवेट बस ऑपरेटर भी 40 किलोमीटर से लंबी दूरी की बसों की शहर में एंट्री पर रोक की मांग कर रहे हैं। ऑपरेटर द्वारा मांग की जा रही है कि लंबी दूरी की बसें सीधे आईएसबीटी से चलाई जाए।

हालाँकि शहर के कारोबारियों और शिमला नागरिक सभा ने परिवहन विभाग के इस फैसले का विरोध किया है और तुरंत इस फैसले को वापस लेने को कहा है।

उधर, प्राइवेट बस ऑपरेटर HRTC की स्कूल बसों में सवारियां बिठाए जाने से भी नाराज है। इतना ही नहीं शिमला शहर में सरकारी और प्राइवेट बस ऑपरेटरों में बसों की समय सारणी को लेकर भी टकराव है। वहीँ प्राइवेट बस ऑपरेटर मांगे पूरी नहीं होने तक बसे चलाने को तैयार नहीं है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Rule Of 50:30:20: सिर्फ एक नियम से बदले अपनी फाइनेंशियल लाइफ़! एक क्लिक में सीखिए स्मार्ट मनी मैनेजमेंट

Rule Of 50:30:20: सिर्फ एक नियम से बदले अपनी फाइनेंशियल लाइफ़! एक क्लिक में सीखिए स्मार्ट मनी मैनेजमेंट

Himachal News Update: डंगे से नीचे गिरा 32 वर्षीय युवक! अस्पताल में मौत, 2 साल के मासूम ने खोया पिता

Himachal News Update: डंगे से नीचे गिरा 32 वर्षीय युवक! अस्पताल में मौत, 2 साल के मासूम ने खोया पिता