Amarnath Yatra 2026: शिव भक्तों का इंतज़ार खत्म! इतनी जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जानें रजिस्ट्रेशन सहित फुल डिटेल

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए बाबा बर्फानी के भक्तों का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। इस साल की यात्रा की तारीखों और पंजीकरण (Registration) नियमों को लेकर प्रशासन ने स्थिति साफ़ कर दी है।

Amarnath Yatra 2026: शिव भक्तों का इंतज़ार खत्म! इतनी जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जानें रजिस्ट्रेशन सहित फुल डिटेल
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस साल की पवित्र यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 28 अगस्त (रक्षाबंधन) को संपन्न होगी। कुल 57 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रथम पूजा ज्येष्ठ पूर्णिमा, 29 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण 15 अप्रैल 2026 से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से शुरू होगा।


रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव
अमरनाथ यात्रा के लिए इस बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हुआ है। यात्रा के लिए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जाएगी। यानी जो श्रद्धालु पहले आवेदन करेंगे, उन्हें पहले यात्रा का स्लॉट मिलेगा।
इस बार होगा बायोमेट्रिक सिस्टम का उपयोग
श्रद्धालु देशभर की 554 बैंक शाखाओं के माध्यम से ऑफलाइन या फिर आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए इस बार बायोमेट्रिक सिस्टम का उपयोग किया जाएगा और इसी के आधार पर ऑनलाइन परमिट जारी किए जाएंगे।


यात्रा करने के लिए श्रद्धालु की उम्र 13 साल से 70 साल तक होनी चाहिए। साथ ही 6 हफ्ते से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को दर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यात्रियों को अधिकृत डॉक्टरों द्वारा जारी अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (Compulsory Health Certificate) देना होगा। प्रशासन ने प्रतिदिन के हिसाब से यात्रियों की संख्या की सीमा (Daily Limit) भी तय की है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



