Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Latest News: शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में पंचवक्त्र मंदिर के समीप ब्यास तट पर होगी महाआरती

TROWS

Himachal Latest News: मंडी के सुविख्यात अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 के उपलक्ष्य में ब्यास नदी के तट पर स्थित पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है।

Holi 2026 -2

Himachal Latest News: शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में पंचवक्त्र मंदिर के समीप ब्यास तट पर होगी महाआरती

इस आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत उपायुक्त ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। ब्यास आरती में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विशेष रूप से शामिल होंगे।

Indian Public School

उपायुक्त ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस बार भी शिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर आज सायं 06.00 बजे पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप ब्यास महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।

Doon valley school

ब्यास आरती की विधि बनारस से यहां पधारे पांच पंडितों (पुजारियों) द्वारा संपन्न करवाई जाएगी। अपूर्व देवगन ने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव के साथ ही मंडी नगर अपनी स्थापना के पांच सौवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

इस उपलक्ष्य में यहां एक लेज़र शो भी आयोजित किया जा रहा है। इस शो के माध्यम से मंडी नगर की ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

साथ ही पांच शताब्दियों की इस यात्रा के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि इस तरह के आयोजनों में जन सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

उन्होंने इस आरती के सफल आयोजन के लिए शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की है। उन्होंने आग्रह किया कि सभी नगरवासी विशेष तौर पर इस अध्यात्मिक आयोजन के अवश्य साक्षी बनें।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

महाशिवरात्रि पर हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा: खाई में लुढ़की जीप! तीन युवकों ने तोडा दम

महाशिवरात्रि पर हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा: खाई में लुढ़की जीप! तीन युवकों ने तोडा दम

Agniveer Recruitment: 22 मार्च से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली! इन तीन जिलों के अभ्यर्थी बहाएंगे पसीना

Agniveer Recruitment: 22 मार्च से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली! इन तीन जिलों के अभ्यर्थी बहाएंगे पसीना