Asha Hospital
Holi 2026
in , ,

Sirmaur News: गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत! पढ़े कहां पेश आया हादसा

Sirmaur News: गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत! पढ़े कहां पेश आया हादसा

Sirmaur News: गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत! पढ़े कहां पेश आया हादसा
TROWS

Sirmaur News: गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत! पढ़े कहां पेश आया हादसा

Holi 2026 -2

Sirmaur News: शिलाई उपमंडल के रोनहाट में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है जहां गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल भी पहुंचाया गया था लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।

Indian Public School

Sirmaur News: गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत! पढ़े कहां पेश आया हादसा

Doon valley school

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रताप सिंह (46) पुत्र नैन सिंह निवासी कोटी गांव पंचायत कोटीबोंच (शिलाई) सोमवार शाम को अपनी ऑल्टो गाडी (एचपी 85-1471) में सवार होकर रोनहाट से भद्रासी की तरफ जा रहा था। लेकिन शिव मंदिर के समीप पहुंचते ही चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया।

जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर खाई में गिर गई। इस दौरान गाड़ी तकरीबन 150 फीट नीचे जा गिरी जिससे प्रताप सिंह बुरी तरह घायल हो गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और व्यक्ति को घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोनहाट पहुंचाया गया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।

रोनहाट चौकी प्रभारी नवीन सैनी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि गाड़ी के खाई में गिरने से चालक की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: 4 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Himachal Weather: 4 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Himachal News Alert: दो मासूम बच्चों सहित महिला लापता! तांत्रिक पर अपहरण का आरोप

Himachal News Alert: दो मासूम बच्चों सहित महिला लापता! तांत्रिक पर अपहरण का आरोप