Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour : यूक्रेन से लौटी बेटी, युद्ध के बीच ऐसे बिताए दिन

Sirmour : यूक्रेन से लौटी बेटी, युद्ध के बीच ऐसे बिताए दिन

Sirmour : यूक्रेन से लौटी बेटी, युद्ध के बीच ऐसे बिताए दिन

बेटी के सकुशल लौटने पर घर परिवार में उत्सव का माहौल

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध आज 11वें में प्रवेश कर गया है। ऐसे में दोनों देशों के मध्य चल रहे इस भीषण युद्ध के बीच यूक्रेन से भारतीय छात्रों की लगातार वतन वापसी का सिलसिला जारी है।

TROWS

इसी कड़ी में जिला मुख्यालय नाहन से ताल्लुक रखने वाली खुशबू भी यूक्रेन की राजधानी कीव से वापस सकुशल घर वापस लौट आई है।

Holi 2026 -2

यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही नाहन की खुशबू की घर वापसी से जहां परिजन बेहद खुश हैं तो वहीं घर परिवार में उत्सव सा माहौल देखा जा रहा है।

Indian Public School

नाहन पहुंचने पर खुशबू के परिजनों, पड़ोसियों, रिश्तेदारों व वार्ड नंबर 11 की पार्षद संध्या अग्रवाल ने उसका मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया।

Doon valley school

बता दें कि खुशबू यूक्रेन की राजधानी कीव में एमबीबीएस की शिक्षा ग्रहण करने पहुंची थी, जोकि कीव के नजदीक ग्रामीण क्षेत्र की तरह एक इलाके में निजी फ्लेट में रह रही थी।

इस दौरान खुशबू ने मीडिया से बातचीत में वहां के हालातों का जिक्र करते हुए विस्तार से जानकारी साझा की।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

खुशबू ने बताया कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के चलते वह लोग बड़े मुश्किल हालातों में थे, लेकिन सरकार के सहयोग से वह लोग आज अपने घर पहुंचे हैं और बहुत अच्छा लग रहा है।

उन्होंने बताया कि वह कीव के साथ ग्रामीण क्षेत्र में थे और रोमानिया के रास्ते से स्वदेश पहुंचे हैं। इस कार्य में स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं ने भी भरपूर सहयोग दिया और साथ ही भारतीय दूतावास के सहयोग से वतन वापसी हुई है।

खुशबू ने बताया कि वह लोग निजी कैब से सीमा पर पहुंचे है और उन्हें वहां टेंटो में रखा गया था। समाजसेवी संस्थाएं भोजन इत्यादि का प्रबंध कर रही थी और राष्ट्रीय झंडे के साथ वह लोग सकुशल लौटे हैं। इसके लिए वह सरकार का भी आभार व्यक्त करती है।

वहीं खुशबू के घर वापस घर लौटने पर उनके परिजन बेहद खुश हैं। खुशबू की माता सीमा देवी ने बताया कि बह बेटी के आने से बहुत खुश है और दुआ करते है कि सभी बच्चे सुरक्षित अपने घरों में आ जाएं। उन्होंने इसके लिए सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

Lदूसरी तरफ जबसे खुशबू के यूक्रेन में फंसे होने की खबर आई, तब से उनके वार्ड की पार्षद संध्या अग्रवाल भी परिवार से लगातार संपर्क में रही।

आज भी वह खुशबू के लौटने पर उनके घर पहुंची ओर उसका का स्वागत किया। पार्षद संध्या अग्रवाल ने बताया कि परिवार द्वारा सूचना दिए जाने के बाद उन्होंने इस संबंध में विधायक डॉ राजीव बिंदल को अवगत करवाया और मुख्यमंत्री के समक्ष भी यह मामला रखा गया।

उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से खुशबू वापिस सकुशल घर पहुंच गई। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि जल्द ही यूक्रेन में फंसे सभी बच्चे वापस सकुशल वतन वापसी करेंगे, जिसके लिए सरकार पूरे प्रयास कर रही है।

Written by Newsghat Desk

सिरमौर पुलिस ने चरस की खेप सहित दबोचा बाइक सवार, जांच में जुटी पुलिस

सिरमौर पुलिस ने चरस की खेप सहित दबोचा बाइक सवार, जांच में जुटी पुलिस

रेलवे की भर्ती परीक्षा की चिंताओं का जल्द होगा समाधान

रेलवे की भर्ती परीक्षा की चिंताओं का जल्द होगा समाधान