Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: नर्सिंग कॉलेज नाहन में आयुर्वेद दिवस का भव्य आयोजन! छात्राओं ने किया योग अभ्यास

TROWS

Sirmour News: माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग (MPCN), नाहन में आज आयुर्वेद दिवस का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला आयुष विभाग सिरमौर तथा रोटरी क्लब, नाहन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत भाषण से हुआ।

Holi 2026 -2

Sirmour News: नर्सिंग कॉलेज नाहन में आयुर्वेद दिवस का भव्य आयोजन! छात्राओं ने किया योग अभ्यास

इसके उपरांत रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि आयुर्वेद भारतीय परंपरा और संस्कृति का अमूल्य धरोहर है, जो आज भी स्वस्थ जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है। इसके पश्चात आयोजित योग सत्र में लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की।

Indian Public School

योग अभ्यास के दौरान विद्यार्थियों ने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने के सरल उपायों को सीखा और अनुभव किया। आयोजन में जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रेरणादायक विचार रखे। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को आयुर्वेद के महत्व को समझते हुए इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।

Doon valley school

साथ ही डॉ. दीक्षा, चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद अस्पताल) ने स्वास्थ्य विषयक वार्ता प्रस्तुत की और उपस्थित लोगों को आयुर्वेदिक पद्धति से रोगों की रोकथाम एवं उपचार की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों व विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य जांच करवाई और लाभ उठाया।

इस अवसर पर अनिल जैन (निदेशक, MPCN), मनीष जैन (अध्यक्ष, रोटरी क्लब), भविष्य गौतम (सचिव, रोटरी क्लब) एवं रिजी गीवरघीस (प्राचार्य, MPCN) विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सफलता में अपना सहयोग प्रदान किया। आयोजन की प्रमुख गतिविधियों में योग सत्र, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जागरूकता व्याख्यान सम्मिलित रहे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

Himachal News Alert: मरम्मत करते ट्रांसफॉर्मर से नीचे गिरा मजदूर! गई जान, एक घायल

Himachal News Alert: मरम्मत करते ट्रांसफॉर्मर से नीचे गिरा मजदूर! गई जान, एक घायल