Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: महाकुंभ से लौट रहे सिरमौर के श्रद्धालुओं की बस पर पथराव! शीशे पर फेंका पत्थर

TROWS

Sirmour News: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के श्रद्धालुओं की बस पर पथराव का मामला सामने आया है। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने बस पर पत्थर मारा जिससे शीशे में क्रैक आ गया।

Holi 2026 -2

Sirmour News: महाकुंभ से लौट रहे सिरमौर के श्रद्धालुओं की बस पर पथराव! शीशे पर फेंका पत्थर

हालांकि गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित है मगर घटना के बाद से लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि सिरमौर जिला के नाहन शहर से कुछ श्रद्धालु दो बसों में अयोध्या, काशी और प्रयागराज गए हुए थे।

Indian Public School

यात्रा पूरी होने के बाद सभी श्रद्धालु बसों के माध्यम से वापस लौट रहे थे। लेकिन इसी दौरान जैसे ही उनकी बस एचआर 62ए-3731 उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला के भदोई भैरोपुर नामक स्थान पर पहुंची तो बस के सामने वाले शीशे पर एक व्यक्ति ने पत्थर फेंक दिया जिससे बस के सामने का शीशा क्रैक हो गया।

Doon valley school

इसके बाद चालक ने जैसे ही ब्रेक लगाईं तो बस में सवार अन्य श्रद्धालुओं ने पत्थर मारने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया। मगर तभी पत्थरबाज व्यक्ति को बचाने के लिए करीब एक दर्जन व्यक्ति डंडे लेकर वहां पहुंच गए और व्यक्ति मौके से भाग गया।

राजेश परमार, संजय, विजय आदि ने बताया कि मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हेल्पलाइन के साथ-साथ पुलिस को दी गई।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जिसके बाद पुलिस टीम ने सुल्तानपुर के भदइया भैरोपुर गांव के पास बस को मौके पर रुकवाया और यात्रियों से पूछताछ की गई। फिलहाल पुलिस ने पत्थर मारने वाले आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: पुलिस की विशेष टीम ने चरस सहित पकडे तस्कर! गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे आरोपी

Himachal Crime News: पुलिस की विशेष टीम ने चरस सहित पकडे तस्कर! गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे आरोपी

HP News: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद दिवंगत किशन कपूर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

HP News: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद दिवंगत किशन कपूर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार