Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: मातम में बदली शादी की खुशियां! खाई में लुढ़की बारातियों की गाड़ी, एक की मौत

TROWS

Sirmour News: जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में बारात से लौट रही गाड़ी के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हुई है जबकि हादसे में तीन के करीब अन्य लोग जख्मी बताये जा रहे हैं।

Holi 2026 -2

Sirmour News: मातम में बदली शादी की खुशियां! खाई में लुढ़की बारातियों की गाड़ी, एक की मौत

इनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है जिसे गंभीर अवस्था के चलते पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Indian Public School

दुल्हन को लेकर लौट रही थी बारात
बताया जा रहा है कि शिलाई से एक बारात शरली गई हुई थी जोकि बीती शाम दुल्हन को लेकर वापिस लौट रही थी। मगर शिल्ला गांव के समीप शिम्बलधार में पहुंचते ही चालक का संतुलन बिगड़ गया जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़कती हुई 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

Doon valley school

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और राहत व बचाव कार्य में जुट गए। इसके बाद हादसे में घायल हुए सभी लोगों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया मगर यहां से दो लोगों की गंभीर अवस्था के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन रेफर कर दिया गया।

यहाँ मोहन (30) की मौत हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Earthquake In Himachal: भूकंप के झटको से कांपी हिमाचल की धरती! आधी रात को घरों से निकले लोग

Earthquake In Himachal: भूकंप के झटको से कांपी हिमाचल की धरती! आधी रात को घरों से निकले लोग

Paonta Sahib: तमिलनाडु में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगा कोटडी व्यास स्कूल का छात्र हर्ष

Paonta Sahib: तमिलनाडु में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगा कोटडी व्यास स्कूल का छात्र हर्ष