Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: विधानसभा उपाध्यक्ष ने डॉ. प्रेम सिंह की जयंती व पुण्यतिथि पर किया पौधारोपण! लगाया रक्तदान शिविर

TROWS

Sirmour News: विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने माईना बाग स्थित डॉ• प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं रेणुका विधान सभा क्षेत्र से विधायक स्वर्गीय डॉ. प्रेम सिंह की जयंती व पुण्यतिथि के अवसर पर, उनकी प्रतिमा पर सपरिवार माल्यापर्ण किया। विनय कुमार ने स्वर्गीय डॉ• प्रेम सिंह की स्मृति में आंवला का पौधारोपण कर हरित हिमाचल, खुशहाल हिमाचल का संदेश दिया।

Holi 2026 -2

Sirmour News: विधानसभा उपाध्यक्ष ने डॉ. प्रेम सिंह की जयंती व पुण्यतिथि पर किया पौधारोपण! लगाया रक्तदान शिविर

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वर्गीय डॉ. प्रेम सिंह, पूर्व में हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव व श्री रेणुकाजी विधान सभा क्षेत्र के छः बार विधायक रहे। उन्होंने स्वर्गीय डॉ. प्रेम सिंह को इस अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उनके योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।

Indian Public School

इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने सिविल अस्पताल ददाहु में स्वर्गीय डॉ. प्रेम सिंह की याद में आयोजित रक्त दान शिविर का शुभारंभ किया तथा इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और सभी को निःसंकोच रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। किसी भी व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरत मदों को जीवन दान देता है।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि हर वर्ष इस दिन डॉ. प्रेम सिंह की जयंती तथा पुण्यतिथि की स्मृति में युथ कांग्रेस और एन एस यू आई द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। विनय कुमार के सुपुत्र आर्या कुमार ने भी इस अवसर पर रक्तदान किया। विनय कुमार ने रक्तदाताओं को इस अमूल्य योगदान के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। इस रक्तदान शिविर में 46 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण करवाया।

इस दौरान 38  यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्तदान शिविर के दौरान डा. निशि जसवाल ने बताया कि सिरमौर जिला में 17 सितम्बर से 01 अक्तूबर,2025 तक सशक्त नारी अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित तथा पंजीकरण किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान अबतक 161 लोगों का पंजीकरण हुआ है तथा 98 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Update: गोविंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज फिर शुरू

Himachal News Update: गोविंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज फिर शुरू

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन