Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: शिक्षा मंत्री ने पच्छाद में किए 1 करोड़ 51 लाख के उद्घाटन एवं शिलान्यास

TROWS

Sirmour News: प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना लागू की गई है। इस योजना का उद्देश्य विधवाओं, निराश्रित महिलाओं, तलाकशुदा महिलाओं और दिव्यांग अभिभावकों को अपने बच्चों का पालन पोषण और शिक्षा प्रदान करने में सहयोग प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक शिक्षा स्वास्थ्य और पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रतिमाह ₹1000 का अनुदान प्रदान किया जाएगा।

Holi 2026 -2

Sirmour News: शिक्षा मंत्री ने पच्छाद में किए 1 करोड़ 51 लाख के उद्घाटन एवं शिलान्यास

इसके अतिरिक्त स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस और छात्रावास व्यय के लिए भी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह उद्गार शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में लगभग एक करोड़ से बनने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार-टिकरी के नये भवन की आधारशिला रखने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूली बच्चों को शिक्षा के लिए आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने को दृढ़ संकल्प है ताकि स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला डॉ वाई एस परमार का जिला है ओर पच्छाद से मेरा अटूट संबंध हैं, इसलिए पच्छाद राजगढ़ से आई मांगों को मना नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की मांगों को चरणबद्ध तरीके से इन्हें धरातल पर उतारा जाएगा।

Doon valley school

उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानगढ़ का नामकरण शहीद नायक राजेश के नाम पर करने की घोषणा की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 15000 रुपए देने की भी घोषणा की। इससे पहले स्कूल के कार्यवाहक प्राचार्य ऋपिपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि को शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।

इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने नारंग में 51 लाख रुपए से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंजी के साइंस ब्लाक भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्कूल में साइंस ब्लाक न होने के कारण विद्यार्थियों को पहले काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था परन्तु अब इस भवन के बन जाने से विद्यार्थियों को बैठने की अतिरिक्त सुविधा प्राप्त होने के साथ साथ विज्ञान विषय में पढ़ाई की सुविधा भी प्राप्त होगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि इस नये साइंस ब्लाक में विद्यार्थियों को तीन लैब, आर्ट एंड क्राफ्ट रूम तथा लाइब्रेरी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी जिनकी उन्हें आवश्यकता है और अब जमा एक व दो कक्षा के विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल के लिए मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Snowfall In Himachal: हिमाचल में शिमला से मनाली तक भारी बर्फबारी! सफेद चादर बिछी, कई इलाकों में बारिश…

Snowfall In Himachal: हिमाचल में शिमला से मनाली तक भारी बर्फबारी! सफेद चादर बिछी, कई इलाकों में बारिश…

Paonta Sahib: शिलाई पांवटा साहिब और पुरुवाला में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कारवाई! नशे की खेप के साथ 3 गिरफ्तार

Paonta Sahib: शिलाई पांवटा साहिब और पुरुवाला में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कारवाई! नशे की खेप के साथ 3 गिरफ्तार