Asha Hospital
Holi 2026
in ,

Sirmour News: साइबर ठगी का भंडाफोड़! लाखों की ठगी करने वाले अफ़्रीकी मूल के दो आरोपी गिरफ्तार

TROWS

Sirmour News: जिला सिरमौर पुलिस ने साइबर ठगी का भंडाफोड़ करते हुए महिला से लाखों की ठगी करने वाले साइबर गैंग के 02 मुख्य आरोपियों को धर दबोचा है। मामला 02 अप्रैल का है जब शीतल निवासी नया बाजार नाहन ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 26 मार्च को एक अनजान नंबर 7042398072 से कॉल आई, जिसने बताया कि वह एयरपोर्ट कोरियर दिल्ली में काम करती है।

Holi 2026 -2

Sirmour News: साइबर ठगी का भंडाफोड़! लाखों की ठगी करने वाले अफ़्रीकी मूल के दो आरोपी गिरफ्तार

फोन करने वाली शातिर ने बताया कि मनोज कुमार ने होरो सिटी, लंदन इंग्लैंड से उसका कोरियर भिजवाया है। इस पार्सल को क्लीयरेंस में लगवाने के लिए इसे 65000 रुपये गूगल पे करने होंगे। शिकायतकर्ता के पूछताछ करने पर उक्त अनजान महिला ने बताया कि पार्सल में गोल्ड वॉच, आईफोन, गोल्ड बैंगल तथा कुछ पैसे हैं जो भारतीय करेंसी के अनुसार लगभग 50 से 60 लाख रुपए की कीमत के हैं।

Indian Public School

इसी के चलते लालच में आकर पीड़ित महिला ने गूगल पे के जरिये शातिर को 65000 रुपए दें दिए। जिसके बाद 27 मार्च को उक्त नंबर से शिकायतकर्ता के पास दोबारा कॉल आई व कहा कि लिफाफे में इंग्लैंड की करेंसी है जिसको भारतीय करेंसी में बदलने के लिए इसको 2,20,000 रूपये और जमा करवाने होंगे।

Doon valley school

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

शातिर ने महिला को आश्वासन दिया कि पैसे जमा करवाने के बाद आपका पार्सल व लिफाफा जिसके अंदर भारतीय करेंसी में लगभग 50 लाख मौजूद है कल तक आपको मिल जाएगा। जिसके बाद पीड़िता ने फिर से 2,20,000 रूपये उसे दें दिए। इतना ही नहीं थोड़ी देर बाद शातिर महिला ने दोबारा कॉल कर पीड़िता को कहा कि यह पार्सल आपको बिना जीएसटी के नहीं मिल सकता। इस पार्सल की जीएसटी लगभग 3,55000 रुपये है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

लेकिन महिला को जब शक हुआ तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। बाद में जब पीड़िता ने अपने पैसे मांगे तो आरोपी का नंबर बंद आया। उधर, शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा द्वारा SIT का गठन किया गया। जिसके बाद साइबर सेल नाहन ने दिल्ली में दबिश दी और अफ़्रीकी मूल के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: हिमाचल में कल से बिगड़ेगा मौसम! तीन दिनों तक बारिश-बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि

Himachal Weather: हिमाचल में कल से बिगड़ेगा मौसम! तीन दिनों तक बारिश-बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि

Sirmour News: सिरमौर में अफीम की खेती का पर्दाफाश! आरोपी गिरफ्तार

Sirmour News: सिरमौर में अफीम की खेती का पर्दाफाश! आरोपी गिरफ्तार