Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नियमित जांच करेगा विभाग! डीसी ने दिए आदेश

TROWS

Sirmour News: उपायुक्त कार्यालय नाहन के सभागार में आज जल शक्ति विभाग की ओर से जल जीवन मिशन के तहत आयोजित जिला स्तरीय जल स्वच्छता समीति की बैठक उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें जिला में जल जीवन मिशन के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

Holi 2026 -2

Sirmour News: स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नियमित जांच करेगा विभाग! डीसी ने दिए आदेश

बैठक में उपायुक्त ने घरेलु उपभोक्ताओं, शैक्षणिक संस्थाओं, आंगनवाडी केंद्रों व अन्य संस्थानों को स्वच्छ जल उपलब्ध करवानें के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए जल जनित रोगों की रोकथाम हेतु पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा नियमित जांच की जानी चाहिए।

Indian Public School

उन्होंने यह भी निर्देश दिए की जल शक्ति विभाग स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित जांच व निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने विभाग को प्रतिमाह नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने के लिए कहा। अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग देव आनन्द पुंडीर ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिला में 1,21,917 घरेलू कनेक्शन लगाए जा चुके हैं।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिला में 237 योजनाएं स्वीकृत हैं जिसमें कि 134 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि 65 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि जिला में 1590 स्कूलों में पानी के कनेक्शन तथा 61 वर्षा जल संग्रह इकाईयां स्थापित की जा चुकी है।

इसी प्रकार 1430 आंगनबाड़ी केंद्रों में नल द्वारा जल उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जागरूकता संबधित विभिन्न गतिविधियां वॉल राइटिंग, होर्डिंग व बैनर द्वारा, स्कूली प्रतियोगिताएं, ग्राम सभाओं द्वारा, नुक्कड़ नाटक व लोक गीतों के माध्यम से आयोजित की जा रही है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

विभाग द्वारा योजनाओं के सुचारू संचालन हेतु नल जल मित्र कार्यक्रम के तहत 60 कर्मीयों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिला में 5 प्रयोगशालाओं तथा फील्ड टैस्टिंग किट के माध्यम से स्कूलों, आंगनबाडी केंद्रों व पेय जल स्त्रोतों से एकत्रित पानी के नमूनों की जांच भी की जा रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: माउंट एवरेस्ट विजेता एनसीसी कैडेट कृतिका शर्मा का पांवटा साहिब में सम्मान

Paonta Sahib: माउंट एवरेस्ट विजेता एनसीसी कैडेट कृतिका शर्मा का पांवटा साहिब में सम्मान

हिमाचल में चार जगह फटे बादल: 15 से 20 मजदूर बहे! बाप-बेटी समेत 3 लोग भी लापता

हिमाचल में चार जगह फटे बादल: 15 से 20 मजदूर बहे! बाप-बेटी समेत 3 लोग भी लापता