in

हिमाचल में चार जगह फटे बादल: 15 से 20 मजदूर बहे! बाप-बेटी समेत 3 लोग भी लापता

TROWS

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई। इस दौरान भारी बारिश के कारण कई जगह बादल फटने की घटनाएं पेश आई जिससे बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ।

हिमाचल में चार जगह फटे बादल: 15 से 20 मजदूर बहे! बाप-बेटी समेत 3 लोग भी लापता

कुल्लू जिला के सैंज के जीवा नाला, मनाली के स्रो गैलरी, बंजार के होरनगढ़ और गढ़सा घाटी के शिलागढ़ में बुधवार को दोपहर बाद अचानक ही बादल फट गए।

जीवा नाला में आई बाढ़ से बाप-बेटी समेत 3 लोगों के बह जाने की जानकारी मिली है जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। वही तीनों लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है।

Doon valley school

कुल्लू के DC तोरुल एस रवीश ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि बाढ़ आने से तीन लोग लापता है जिनको ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, बाढ़ की चपेट में आने से आठ गाड़ियां भी पानी के तेज बहाव में बह गई और चार के करीब घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

मणुणी खड्ड में बाढ़ आने से मजदूर बहे
उधर, खनियारा स्थित इंदिरा प्रियदर्शनी हाइड्रल प्रोजेक्ट सोकणी दा कोट के पास दोपहर बाद मणुणी खड्ड में बाढ़ आने से 15 से 20 मजदूर बह गए जोकि खड्ड किनारे बने शेड में रह रहे थे। इनमें से 2 शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि बाकी की तलाश जारी है।

JPERC 2025

बाढ़ के बाद फंसे डीसी सहित दो मंत्री
उधर, कुल्लू जिला के बंजार में किसान मेले में शामिल होने गए कृषि मंत्री चंद्र कुमार नाले में बाढ़ के बाद फंस गए। इतना ही नहीं मंत्री जेश धर्माणी और कुल्लू के डीसी भी सड़क बंद होने से फंस गए।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नियमित जांच करेगा विभाग! डीसी ने दिए आदेश

Sirmour News: स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नियमित जांच करेगा विभाग! डीसी ने दिए आदेश

HP Weather: हिमाचल में एक हफ्ते तक बारिश के आसार! आज 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में एक हफ्ते तक बारिश के आसार! आज 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी