Himachal News Alert: सुबह घर से निकली महिला नहीं लौटी वापस! फिर खाई से इस हाल में मिला शव, NDRF ने किया बरामद

Himachal News Alert: शिमला जिले के रामपुर बुशहर उपमंडल के कुन्नी गांव में एक महिला का शव खाई से बरामद किया गया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 45 वर्षीय कुन्नी, शाहधार निवासी कृष्णा देवी पत्नी दीवान सिंह बीते कल से लापता थी।

Himachal News Alert: सुबह घर से निकली महिला नहीं लौटी वापस! फिर खाई से इस हाल में मिला शव, NDRF ने किया बरामद
परिजनों के अनुसार महिला गुरुवार सुबह घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने महिला की तलाश करनी शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं से भी कोई सुराग नहीं लग पाया।

पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों सहित ग्रामीणों की सहायता से क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।


गहरी खाई में पड़ा मिला शव
इस दौरान आसपास जब छानबीन की गई तो गहरी खाई में महिला का शव दिखाई दिया। महिला का शव खाई में बुरी तरह से फंसा हुआ था। ऐसे में पुलिस को एनडीआरएफ को सूचित करना पड़ा।
सूचना मिलने के बाद ज्यूरी से NDRF की 14वीं टीम मौके पर पहुंची, मगर शव अत्यंत दुर्गम स्थान पर फंसा हुआ था। ऐसे में अंधेरा हो जाने के कारण शव को खाई से बाहर नहीं निकाला जा सका।

NDRF ने निकाला शव
जिसके बाद शुक्रवार सुबह फिर से अभियान चलाया गया और कड़ी मशक्कत कर शव को खाई से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


