Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: टेंपो ट्रैवलर में भड़की आग! ज़िंदा जला चालक, वाहन की मरम्मत के लिए आया था मृतक…

TROWS

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के राजगढ़ में बड़ा हादसा हो गया जहां टेंपो ट्रैवलर में आग लगने से अंदर सो रहे चालक की जिंदा जल जाने के कारण मौत हो गई।

Holi 2026 -2

Sirmour News: टेंपो ट्रैवलर में भड़की आग! ज़िंदा जला चालक, वाहन की मरम्मत के लिए आया था मृतक…

हालांकि चालक ने आग की लपटों से खुद को बचाने का प्रयास किया मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वही इस दिल दहला देने वाली घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

Indian Public School

टैम्पो ट्रैवलर की मरम्मत के लिए आया था चालक
मामला सोलन-सनौरा-गिरिपुल सड़क पर सनौरा पुल के पास का है। घटना उस वक्त की है जब सलीम मोहम्मद (37) पुत्र नजीरदीन निवासी मसली, तहसील चिड़गांव जिला शिमला बीती दोपहर को टैम्पो ट्रैवलर (HPO1-9091) की मरम्मत के लिए चिड़गांव से मनी माजरा के लिए निकला था।

Doon valley school

बीती शाम से स्विच ऑफ था फोन
इसी दौरान बीती शाम जब वाहन मालिक शेर सिंह ने सलीम मोहम्मद से बात की तो उसने बताया कि वह नेरी पुल के पास है। लेकिन उसके बाद से ही व्यक्ति का फोन निरंतर स्विच ऑफ जा रहा था।

जिंदा जला चालक
इसी बीच बीती रात को अचानक ही टेंपो ट्रैवलर में आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि पूरा टेंपो ट्रैवलर चपेट में आकर स्वाह हो गया और उसके अंदर सो रहा चालक भी जिंदा जल गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस दौरान उसे अपनी जान तक बचाने का मौका नहीं मिला। उधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस चौकी यशवंत नगर के प्रभारी एसआई राजेश कंवर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया गया। इस दौरान अंदर से चालक का पूरी तरह से जला हुआ शव बरामद हुआ।

उधर, डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किये गए है। इसके साथ ही वाहन में आग लगने के कारणों की जाँच चल रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Gift LIC Policy On Labh Panchami 2025: लाभ पंचमी पर परिवार को दें बीमा की सुरक्षा! भविष्य को सुरक्षित बनाएगा यह निवेश

Gift LIC Policy On Labh Panchami 2025: लाभ पंचमी पर परिवार को दें बीमा की सुरक्षा! भविष्य को सुरक्षित बनाएगा यह निवेश

Bina Cibil Score Loan: दिवाली पर बढ़ गया है खर्च! सिबिल स्कोर भी है कम, तो जाने कैसे पाए बिना सिबिल स्कोर के तुरंत लोन

Bina Cibil Score Loan: दिवाली पर बढ़ गया है खर्च! सिबिल स्कोर भी है कम, तो जाने कैसे पाए बिना सिबिल स्कोर के तुरंत लोन