WhatsApp New Feature: वॉट्सऐप लाया धांसू फीचर! पढ़ते ही डिलीट हो जाएगा मैसेज, जानिए क्या है नया After Reading टाइमर

WhatsApp New Feature: WhatsApp अपनी प्राइवेसी को और मजबूत करने के लिए एक नया प्राइवेसी फीचर टेस्ट कर रहा है जिसका नाम ‘After Reading’ रखा गया है, जो मैसेज पढ़े जाने के केवल 15 मिनट बाद उन्हें डिलीट कर देगा।

WhatsApp New Feature: वॉट्सऐप लाया धांसू फीचर! पढ़ते ही डिलीट हो जाएगा मैसेज, जानिए क्या है नया After Reading टाइमर
यह फीचर OTP, पासवर्ड या निजी जानकारी साझा करते समय सुरक्षा को मजबूत करेगा। यदि मैसेज नहीं पढ़ा जाता है, तो यह 24 घंटे में अपने-आप हट जाएगा, जो वर्तमान ‘Disappearing Messages’ का एक advanced version है।

अभी Disappearing मैसेज के लिए 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन का विकल्प मिलता है, लेकिन नया आफ्टर रीडिंग फीचर आने के बाद रिसीवर के मैसेज पढ़ते ही, वह तुरंत गायब हो जाएगा।


15 मिनट के भीतर होगा डिलीट
प्राप्तकर्ता द्वारा मैसेज खोलते ही 15 मिनट की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी, जिसके बाद मैसेज चैट से गायब हो जाएगा। यानी मैसेज पढ़े जाने के बाद वह 15 मिनट के भीतर भेजने वाले और पाने वाले, दोनों के फोन से हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा। अगर मैसेज नहीं पढ़ा गया तो यह 24 घंटे तक चैट में रहेगा और फिर एक्सपायर हो जाएगा।
इस लिए बनाया फीचर
दरअसल, यह फीचर संवेदनशील डेटा साझा करने के लिए आदर्श है। यह फीचर खास तौर पर बैंक डिटेल्स, पासवर्ड या किसी भी गोपनीय जानकारी को शेयर करने के लिए बनाया गया है। अब आपको मैसेज भेजकर मैन्युअल रूप से Delete for Everyone करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


फिलहाल यह फीचर एंड्रॉइड के बीटा वर्जन (2.26.12.2) में देखा गया है और अभी विकास के चरण में है।टेस्टिंग पूरी होने के बाद जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



