Fair deal
Dr Naveen
in

Women credit Score 2023: क्या आप जानते हैं क्रेडिट प्रोफाइल के मामले में पुरुषों से कितनी आगे हैं महिलाएं ? कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

Shubham Electronics
Diwali 01

Women credit Score 2023: क्या आप जानते हैं क्रेडिट प्रोफाइल के मामले में पुरुषों से कितनी आगे हैं महिलाएं ? कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

Women credit Score 2023: आज दुनिया भर में महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। बल्कि पुरुष वर्चस्व वाले कई मामलों में तो महिलाएं पुरुषों को पछाड़ कर आगे निकल रही हैं। इसी में से एक है क्रेडिट प्रोफाइल।

कम ब्याज दर पर होम लोन, कार या पर्सनल लोन लेने के लिए अच्छा क्रेडिट और CIBIL स्कोर होना जरूरी है। इन मामलों में महिलाओं को पुरुषों से आगे देखा जाता है। क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं ? महिलाएं कर्ज लेकर समय पर चुकाने में क्यों आगे हैं ?

Women credit Score 2023: जब घर बनाने या कार खरीदने का बजट नहीं होता है तो लोग बैंक से कर्ज लेते हैं। इसके लिए अच्छा क्रेडिट और सिबिल स्कोर होना जरूरी है। इसे चेक किए बिना किसी भी बैंक से लोन लेना काफी मुश्किल होता है।

वहीं दूसरी तरफ सिबिल स्कोर खराब होने के बाद इसे ठीक करना काफी मुश्किल होता है। ट्रांसयूनियन सिबिल के मुताबिक, महिलाएं इन मामलों में पुरुषों के मुकाबले काफी आगे हैं। जागरूकता बढ़ने से ग्रामीण महिलाएं भी इसमें अपना योगदान दे रही हैं।

JPERC 2025
Diwali 02
Women credit Score 2023: 54 मिलियन महिलाएं ऋणी हैं ?

ट्रांसयूनियन सिबिल के मुताबिक, भारत में रहने वाली ग्रामीण और शहरी इलाकों की महिलाएं काफी तेजी से कर्ज ले रही हैं। एक अनुमान के मुताबिक भारत में 140 करोड़ लोग रहते हैं।

Diwali 03
Diwali 03

इनमें से 43.5 करोड़ वयस्क महिला आबादी हैं। इनमें से केवल 54 मिलियन महिलाएं हैं जिन पर कोई कर्ज है। इतना ही नहीं कर्ज लेने के बाद ये महिलाएं इसे समय पर लौटाने के लिए भी लगातार प्रयास करती हैं।

Women credit Score 2023: सिबिल स्कोर को सही करना एक चुनौतीपूर्ण काम है..

लोन लेने के बाद समय पर न दे पाने के कारण कम सिविल और क्रेडिट स्कोर जैसी समस्या होती है। इसे ठीक करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। आमतौर पर लोग एक बार सिबिल स्कोर खराब होने के बाद उसे सुधारने की कोशिश नहीं करते हैं।

वहीं महिलाएं इस पर ज्यादा ध्यान देती हैं। लोन लेने के बाद समय पर ईएमआई चुकाकर आप अपना सिबिल स्कोर सुधार सकते हैं। बाद में लोन लेने के लिए सही सिबिल और क्रेडिट स्कोर होना जरूरी है।

Women credit Score 2023: समय पर कर्ज चुकाने में महिलाएं आगे हैं…

पुरुषों की तुलना में महिलाएं कर्ज लेकर समय पर चुकाने में आगे हैं। दरअसल इसके पीछे सबसे बड़ा कारण मल्टीटास्किंग है। आमतौर पर लोग लोन लेने के बाद इसे ईएमआई के रूप में वापस कर देते हैं।

वहीं दूसरी तरफ महिलाएं घर के काम करने के अलावा मल्टीटास्किंग के जरिए इन पैसों को चुकाने की कोशिश में लगी हुई हैं। यही वजह है कि पुरुषों के मुकाबले क्रेडिट स्कोर के मामले में महिलाएं आगे नजर आती हैं।

Written by newsghat

Bajaj allianz EV insurance: क्या इलैक्ट्रिक व्हीकल का इंश्योरेंस आवश्यक है, क्या है विकल्प, पूरी जानकारी यहां पढ़ें

Bajaj allianz EV insurance: क्या इलैक्ट्रिक व्हीकल का इंश्योरेंस आवश्यक है, क्या है विकल्प, पूरी जानकारी यहां पढ़ें

SBI Consumer Alerts: सावधान! कहीं आप भी ना हो जाएं साइबर फ्रॉड का शिकार, शातिरों ने किया नया तरीका इज़ाद, SBI ने जारी किया अलर्ट

SBI Consumer Alerts: सावधान! कहीं आप भी ना हो जाएं साइबर फ्रॉड का शिकार, शातिरों ने किया नया तरीका इज़ाद, SBI ने जारी किया अलर्ट