Asha Hospital
in

YouTube से कमाना चाहते हैं अच्छा खासा पैसा तो काम आयेंगे ये 10 जबरदस्त टिप्स, हो जाएंगे मालामाल

YouTube से कमाना चाहते हैं अच्छा खासा पैसा तो काम आयेंगे ये 10 जबरदस्त टिप्स, हो जाएंगे मालामाल

YouTube से कमाना चाहते हैं अच्छा खासा पैसा तो काम आयेंगे ये 10 जबरदस्त टिप्स, हो जाएंगे मालामाल

YouTube पर कई तरीके से पैसे कमाए जा सकते हैं। जिसके लिए आप अपना Youtube अकाउंट मोनेटाइज करवा सकते हैं। YouTube Partner Program के अंतर्गत कंपनी क्रिएटर्स को बढ़ावा देने के लिए फंड भी देती है। Youtube अपने क्रिएटर को कई तरीको से पैसे कमाने का ज़रिया देता है। आइये जाने 10 ऐसे ही आसान तरीके जिनके जरिये आप Youtube से आसानी से पैसे कमा सकते हैं।

Shri Ram

1. YouTube पर Shorts काफी अधिक संख्या में लोगों द्वारा पसंद किए जा रहे हैं। हाल ही में, YouTube Shorts ने 5 ट्रिलियन व्यूज का आंकड़ा पार किया है। YouTube पर महीने क्रिएटर को व्यूज और इंगेजमेंट के आधार पर 100 डॉलर से $10000 तक देते हैं। क्रिएटर्स हर महीने इसकी मदद से एक अच्छा पैसा कमा रहे हैं।

Indian Public School

2. क्रिएटर्स के आय का स्रोत मुख्यतः YouTube वीडियो पर दिखने वाले Ads होते है। इन्हीं Ads के जरिए अधिकांश रेवेन्यू जेनरेट होता है। अपने अकाउंट को मोनेटाइज करके आप एक मोटा पैसा कमा सकते हैं।

Doon valley school

3. YouTube प्रीमियम एक Paid सब्सक्रिप्शन सेवा होती है। प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने वाले लोग बिना किसी विज्ञापन के YouTube कंटेंट देख सकते हैं। साथ ही इन लोगों को बैक ग्राउंड प्लेबैक, डाउनलोड और YouTube Music ऐप का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। ऐप के अनुसार सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू का ज्यादातर हिस्सा YouTube पार्टनर्स को प्राप्त होता है।

4. चैनल के माध्यम से मेंबरशिप भी एक कमाई का जरिया है क्रिएटर हर महीने मेंबरशिप चुकाने वाले लोगों को एक्सक्लूसिव कंटेंट प्रोवाइड करते है। साथ ही क्रिएटर वहां अपने प्रति महीने की कीमत को भी सेट कर सकते है।

JPERC 2025

5. YouTube पर चैनल को चाहने वाले लोग लाइव स्ट्रीमिंग और प्रीमियर को देखना काफी अधिक पसंद करते हैं। सुपर चैट सामान्य लोगों की चैट से अलग होती है। इस सुपर चैट के लिए लोग पैसे चुकाते हैं। YouTube पर यह भी एक कमाई का अच्छा तरीका है।

6. YouTube पर वीडियो देखने वाले लोग चैनल के काम को सपोर्ट करने के लिए सुपर थैंक्स का भी उपयोग कर सकते हैं। अलग दिखने के लिए फैंस को एक कलरफुल और अलग कमेंट दिया जाता है, जो उनके पर्चेज को हाईलाइट करता है। इस पर क्रिएटर रिस्पॉन्ड भी करते हैं।

7. Super थैंक्स के जैसे ही सुपर स्टिकर भी क्रिएटर्स को सपोर्ट करने का एक तरीका होता है। वे लोग YouTube पर स्ट्रीमिंग और प्रीमियर्स के दौरान सुपर स्टिकर का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन लोगों को यह स्टिकर खरीदना पड़ता है।

8. Merch shelf YouTube चैनल्स को अपने ऑफिशियल ब्रांडेड मर्चेंडाइज को अपने पेज पर दिखाने की अनुमति प्रदान करता है। क्रिएटर्स वैश्विक स्तर पर 30 अलग-अलग रिटेलर्स में से इनका चुनाव कर सकते हैं। लेकिन, इसके लिए क्रिएटर्स को कई एलिजिबिलिटी को पूरा करना पड़ता है।

9. YouTube पर टिकटिंग भी एक कमाई का अच्छा तरीका है इस फीचर को Youtube पर 2017 में लाया गया था। जोकि क्रिएटर्स को सपोर्ट करता है। इस फीचर के अंतर्गत जब भी कोई चैनल को चाहने वाला किसी क्रिएटर की वीडियो देखता है तो उसे क्रिएटर के आने वाले concert के बारे में जानकारी मिल जाती है। यहां से चाहने वाले क्रिएटर के कॉन्सर्ट के टिकट परचेस कर सकते हैं।

10. YouTube Brand Connect को पहले FameBit के नाम से पहचाना जाता था। Youtube के अनुसार इस फीचर के जरिए क्रिएटर्स ब्रांड्स के साथ जुड़कर ब्रांडेट कंटेंट बना सकते हैं। इस के फीचर जरिए ब्रांड्स, क्रिएटर्स और फैंस एक ही प्लेटफॉर्म पर एक ही जगह साथ में जुड़ सकते हैं।

 

दोस्तों, देश- विदेश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहे आपके अपने न्यूज़ घाट के साथ।

हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newsghat पर और व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन होने के लिए @newsghat पर क्लिक करें।

Written by Newsghat Desk

Smartphone : फोन हैंग होने से हैं परेशान तो इन टिप्स को अपनाएं, मिनटों में दूर होगी समस्या

Smartphone : फोन हैंग होने से हैं परेशान तो इन टिप्स को अपनाएं, मिनटों में दूर होगी समस्या

फेंगशुई के ये 7 टिप्स खोल देंगे आपकी सफलता के रास्ते, यूं अपनाएं ये 7 आसान उपाय

फेंगशुई के ये 7 टिप्स खोल देंगे आपकी सफलता के रास्ते, यूं अपनाएं ये 7 आसान उपाय