Asha Hospital
Holi 2026
in

कांग्रेस ने रोक दी थी पाँवटा के विकास की रफ्तार : सुखराम चौधरी

कांग्रेस ने रोक दी थी पाँवटा के विकास की रफ्तार : सुखराम चौधरी

कांग्रेस ने रोक दी थी पाँवटा के विकास की रफ्तार : सुखराम चौधरी

सिरमौरी ताल में गरजे सुखराम चौधरी, बोले इस बार बना विकास का रिकार्ड

TROWS

बुधवार को सुखराम चौधरी ने सिरमौरी ताल में कहा कि भाजपा सरकार ने बुजुर्गों का ध्यान रखते हुए बुढ़ापा पैंशन की आयु 80 वर्ष से 60 वर्ष की।

Holi 2026 -2

इससे पाँवटा साहिब के हजारों बुजुर्गों को लाभ मिला। महिलाओं के लिए निगम की बसों में किराया आधा किया। वे यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

Indian Public School

Doon valley school

निवर्तमान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बिजली 125 यूनिट तक फ्री की। इससे पाँवटा साहिब के भी सैंकड़ों परिवारों के बिजली के बिल अब जीरो आ रहे हैं। कांग्रेस पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व की सरकार में पाँवटा साहिब का विकास थम गया था, कोई नया काम नही हुआ।

जहॉं से उन्होंने छोड़ा था, इस कार्यकाल में वहीं से शुरू किया। चार-चार बिजली के सब स्टेशन खोले हैं। विद्युत के क्षेत्र में इतना काम किया है कि अब पाँवटा साहिब को अगले 25 वर्ष तक बिजली की समस्या ही नही रहेगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बता दें कि सरकार के निवर्तमान ऊर्जा मंत्री और पाँवटा साहिब विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार सुखराम चौधरी का प्रचार अभियान जोर पकड़ चुका है।

सुखराम चौधरी पाँवटा साहिब में हुए विकास कार्य की बात लेकर जन जन तक पंहुच रहे हैं और भाजपा के समर्थन में वोट मांग रहे हैं।

इस बार पाॅंवटा साहिब में विकास का रिकार्ड बना है। इस दौरान सुन्दर सिंह, जागीर राम, त्रिशला देवी आदि भी मौजूद रहे। इससे पहले बीती रात को ऊर्जा मंत्री ने भुंगरनी में भी एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि विकास के बूते समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है। निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी एक बार पुनः पाँवटा साहिब में कमल खिलाएगी।

Written by Newsghat Desk

जामनीवाला और भुंगरनी में गरजे सुखराम चौधरी, कहा पांवटा साहिब में कांग्रेस का आधार नहीं

जामनीवाला और भुंगरनी में गरजे सुखराम चौधरी, कहा पांवटा साहिब में कांग्रेस का आधार नहीं

Feng Shui Tips for Money: इस दिशा में रखें फेंगशुई ऊंट, घर और दफ्तर में नही रहेगी धन की कमी

Feng Shui Tips for Money: इस दिशा में रखें फेंगशुई ऊंट, घर और दफ्तर में नही रहेगी धन की कमी