in

मोदी सरकार के 12 साल पूरे: पांवटा में स्वच्छता, पौधारोपण और जनसंपर्क अभियान से युवाओं ने दिया विकास का संदेश

TROWS

पांवटा साहिब: केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) पांवटा साहिब ने विभिन्न सेवा और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत कोटड़ी व्यास स्थित व्यास मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान से हुई। युवा कार्यकर्ताओं ने मंदिर और आसपास के क्षेत्र में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी इस अभियान में भाग लिया।

इसके बाद ग्राम पंचायत जामनीवाला के खारा गांव में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन विभाग के सहयोग से लगाए गए पौधों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और युवाओं से संवाद कर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।

Doon valley school

खारा गांव को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण को लेकर भी ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी इस सड़क से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर हुई है। ग्रामीणों ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद रैली भी निकाली।

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संयम गुप्ता ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं का लाभ गांवों, किसानों, महिलाओं और युवाओं तक पहुंचा है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

JPERC 2025

कार्यक्रम में भाजपा और युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sirmour News : हाटी समुदाय की मांगों पर राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल, युवाओं के हितों का उठाया मुद्दा

Sirmour News : हाटी समुदाय की मांगों पर राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल, युवाओं के हितों का उठाया मुद्दा

गिरिपार में हादसा: गैस रिसाव की आवाज सुनते ही परिवार ने खाली किया घर, कुछ मिनट बाद हुआ जोरदार धमाका

गिरिपार में हादसा: गैस रिसाव की आवाज सुनते ही परिवार ने खाली किया घर, कुछ मिनट बाद हुआ जोरदार धमाका