Asha Hospital
Holi 2026
in

पंजाब की तर्ज पर दिया जाए नया वेतनमान, हिमाचल प्रवक्ता संघ ने उठाई मांग

पंजाब की तर्ज पर दिया जाए नया वेतनमान, हिमाचल प्रवक्ता संघ ने उठाई मांग

पंजाब की तर्ज पर दिया जाए नया वेतनमान, हिमाचल प्रवक्ता संघ ने उठाई मांग

पुरानी पेंशन बहाली व एसएमसी शिक्षकों के लिए ठोस नीति बनाने की भी मांग

TROWS

हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ ने प्रदेश सरकार ने तीन अहम मांगे उठाते हुए सरकार ने उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है। इस संदर्भ में आज गुरुवार को जिला मुख्यालय नाहन में हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया।

Holi 2026 -2

इस दौरान संघ ने प्रवक्ताओं को पंजाब की तर्ज पर नए वेतनमान देने सहित अन्य मांगों को जल्द से जल्द सरकार से पूरा करने की मांग की।

Indian Public School

मीडिया से बात करते हुए हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने प्रदेश के अन्य राज्यों को प्रवक्ताओं को मिल रहे वेतन के आंकड़े रखते हुए प्रदेश की जयराम सरकार से पंजाब की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश के प्रवक्ताओं को भी वेतन जारी करने की मांग की है।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि यहां के प्रवक्ताओं को भी पंजाब की तरह न्यूनतम 47 हजार रुपये वेतन देने की गुहार लगाई है, क्योंकि प्रदेश में भी पंजाब के पैटर्न को ही लागू किया जाता रहा है। दूसरी मांग का जिक्र करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने पुरानी पेंशन को बहाल करने की भी मांग रखी।

उन्होंने आरटीआई से मिले आंकड़े रखते हुए बताया कि यदि सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करती है, तो इससे सरकार में बोझ नहीं पड़ेगा। ऐसे में पुरानी पेंशन को भी बहाल किया जाए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने प्रदेश सरकार से एसएमसी अध्यापकों के लिए भी स्थाई ठोस नीति बनाने की मांग की है, क्योंकि यदि जिला सिरमौर की ही बात करें, तो पिछले 15-15 सालों से यह अध्यापक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि सरकार इनके लिए भी ठोस नीति बनाए।

सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि उम्मीद है कि सरकार प्रवक्ता संघ की इन तीनों मांगों पर जल्द को गौर करेगी। कुल मिलाकर चुनावी साल में कर्मचारी अपनी मांगों को लगातार उठाते हुए सरकार से जल्द से जल्द उन्हें पूरा करने की मांग कर रहे है।

हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newsghat पर और व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन होने के लिए @newsghat पर क्लिक करें।

 

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में कर रहा था नशे की सप्लाई, अब आया पुलिस के शकंजे में…

पांवटा साहिब में कर रहा था नशे की सप्लाई, अब आया पुलिस के शकंजे में…

पांवटा साहिब में 27 वर्षीय युवक ने उठाया ख़ौफनाक कदम, मौत

पांवटा साहिब में 27 वर्षीय युवक ने उठाया ख़ौफनाक कदम, मौत