Asha Hospital
in

बदले की भावना से किए तबादले निरस्त करे सरकार : रोहित ठाकुर

बदले की भावना से किए तबादले निरस्त करे सरकार : रोहित ठाकुर

बदले की भावना से किए तबादले निरस्त करे सरकार : रोहित ठाकुर

आंदोलन करना सबका लोकतांत्रिक अधिकार, बोले रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों के बदले की भावना से किए गए तबादले दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह बात वरिष्ठ काँग्रेस नेता व जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने मीडिया में ज़ारी एक ब्यान में कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ के कर्मचारी शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक अधिकारों के अनुरूप पुरानी पैंशन बहाली के लिए आंदोलन कर रहें थे।

Shri Ram

सरकार को चाहिए था कि कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करती और बातचीत के लिए बुलाती इसके विपरीत भाजपा सरकार ने कर्मचारियों के आंदोलन को कुचलने के लिए लाठीचार्ज कर तानाशाही रवैया अपनाया।

रोहित ठाकुर ने कहा कि कर्मचारी प्रदेश के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि तबादला करना सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता हैं लेक़िन बदले की भावना से सरकार द्वारा तबादलों के तुग़लकी फ़रमान ने कर्मचारियों के मनोबल को गिराने का काम किया हैं।

Doon valley school

रोहित ठाकुर ने भाजपा सरकार के इशारें पर युवा कांग्रेस पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में भत्सना की हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की बजाय आंदोलन करने के लोकतांत्रिक अधिकार को कुचल कर आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही हैं।

रोहित ठाकुर ने भाजपा सरकार के बदले की भावना से किए गए कर्मचारियों के तबादलों को दुर्भाग्यपूर्ण क़रार दिया और कहा कि इस फ़ैसले का विपरीत परिणाम सरकार को आगामी चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

JPERC 2025

दोस्तों, देश- विदेश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहे आपके अपने न्यूज़ घाट के साथ| हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newsghat पर क्लिक करें|

Written by Newsghat Desk

लॉन्च हुई एक और जबरदस्त बाईक, जाने इसकी कीमत और फीचर्स की डिटेल

लॉन्च हुई एक और जबरदस्त बाईक, जाने इसकी कीमत और फीचर्स की डिटेल

आज होने वाली कैबिनेट बैठक में क्या लिए जा सकते है निर्णय

आज होने वाली कैबिनेट बैठक में क्या लिए जा सकते है निर्णय