in

पांवटा साहिब: कोटडी व्यास की बेटियों का जलवा, अंडर-19 हैंडबॉल में सिरमौर चैंपियन बनकर रचा इतिहास

पांवटा साहिब: शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटडी व्यास की छात्राओं ने जिला स्तरीय अंडर-19 लड़कियों की हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिरमौर विजेता का खिताब अपने नाम किया। विद्यालय की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया और फाइनल मुकाबले में बनौर की टीम को एकतरफा अंदाज में हराकर चैंपियनशिप जीती।

प्रतियोगिता का आयोजन शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मानपुर देवड़ा में किया गया। कोटडी व्यास की टीम ने शुरुआती मुकाबलों से ही मजबूत खेल का प्रदर्शन किया और लगातार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई। निर्णायक मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर जीत हासिल की।

टीम की कप्तान स्नेहा चौधरी के नेतृत्व में नंदिता, दीपिका, कृतिका, देवांशी, अंशश्वी, पायल, प्रिया, आकांक्षा और स्नेहा ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अनुशासन, मेहनत और टीम भावना का परिचय देते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुरविंदर सिंह गेरी और चरणजीत चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान पिछले वर्ष की गोल्ड मेडलिस्ट हैंडबॉल खिलाड़ी सनेहा को भी सम्मानित किया गया।

टीम की सफलता का श्रेय कोच धर्मेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत को दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे विद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया।

JPERC 2025

SMC अध्यक्ष मान सिंह, सुमन, मुलकराज, मीरा, पवन और सोमी देवी ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं। वहीं सुखविंदर चौधरी, बीडीसी सदस्य राजेश, युवा स्पोर्ट्स क्लब व्यास अध्यक्ष प्रभात, मंदिर कमेटी अध्यक्ष चमन तथा पंचायत सदस्यों ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई।

विद्यालय के स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Written by Newsghat Desk

Paonta Sahib: गोरखुवाला में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Paonta Sahib: गोरखुवाला में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Paonta Sahib: हिल व्यू पब्लिक स्कूल में +1 और +2 के लिए नए भवन का निर्माण शुरू

Paonta Sahib: हिल व्यू पब्लिक स्कूल में +1 और +2 के लिए नए भवन का निर्माण शुरू