in

Paonta Sahib: गोरखुवाला में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

पांवटा साहिब। ग्राम पंचायत गोरखुवाला में भाजपा महिला मोर्चा जिला सिरमौर की ओर से प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई, सड़क, विकास कार्यों और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए।

प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ पांवटा साहिब के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, रेणुका के पूर्व भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष शिवानी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अविनाश सैनी, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत चौधरी और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संयम गुप्ता सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क और विकास कार्यों की स्थिति, बढ़ती महंगाई तथा आम लोगों से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ कई नारे लगाए और कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने का आह्वान किया।

सुखराम चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भाजपा लगातार आवाज उठाती रही है और आगे भी जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

JPERC 2025

प्रदर्शन में महिला मोर्चा के साथ बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता भी शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में HMOA की नई टीम का गठन, डॉ. शशांक अध्यक्ष और डॉ. अंकुर धीमान बने कोषाध्यक्ष-प्रेस सचिव

पांवटा साहिब में HMOA की नई टीम का गठन, डॉ. शशांक अध्यक्ष और डॉ. अंकुर धीमान बने कोषाध्यक्ष-प्रेस सचिव

पांवटा साहिब: कोटडी व्यास की बेटियों का जलवा, अंडर-19 हैंडबॉल में सिरमौर चैंपियन बनकर रचा इतिहास

पांवटा साहिब: कोटडी व्यास की बेटियों का जलवा, अंडर-19 हैंडबॉल में सिरमौर चैंपियन बनकर रचा इतिहास