in

पांवटा साहिब में HMOA की नई टीम का गठन, डॉ. शशांक अध्यक्ष और डॉ. अंकुर धीमान बने कोषाध्यक्ष-प्रेस सचिव

पांवटा साहिब: हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (HMOA) जिला सिरमौर की जनरल हाउस बैठक पांवटा साहिब में आयोजित हुई। बैठक में जिलेभर से जुड़े चिकित्सा अधिकारियों ने संगठन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में डॉ. शशांक को जिला अध्यक्ष और डॉ. साहिल को महासचिव चुना गया। वहीं डॉ. शक्ति को उपाध्यक्ष, डॉ. साक्षी को संयुक्त सचिव तथा डॉ. अंकुर धीमान को कोषाध्यक्ष एवं प्रेस सचिव की जिम्मेदारी दी गई। डॉ. अजय देव को CEC सदस्य चुना गया।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और चिकित्सा अधिकारियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की पेशेवर गरिमा, कल्याण और जायज अधिकारों के लिए संगठन लगातार काम करेगा।

नई टीम ने कहा कि जिले के चिकित्सा अधिकारियों की समस्याओं और मांगों को उचित मंच पर मजबूती के साथ रखा जाएगा। साथ ही, सिरमौर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए भी संगठन अपना सहयोग जारी रखेगा।

बैठक के दौरान नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को और मजबूत करेगी तथा चिकित्सा अधिकारियों के हितों के साथ-साथ जनसेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

JPERC 2025

— हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन, जिला सिरमौर

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब: यमुना शरद् महोत्सव की स्मारिका में छपने का मौका, 10 अक्टूबर तक भेजें अपना लेख

पांवटा साहिब: यमुना शरद् महोत्सव की स्मारिका में छपने का मौका, 10 अक्टूबर तक भेजें अपना लेख

Paonta Sahib: गोरखुवाला में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Paonta Sahib: गोरखुवाला में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी