in

पांवटा साहिब: यमुना शरद् महोत्सव की स्मारिका में छपने का मौका, 10 अक्टूबर तक भेजें अपना लेख

पांवटा साहिब, 23 सितंबर। राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव-2026 का आयोजन पांवटा साहिब में 23 से 25 अक्टूबर तक किया जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में महोत्सव की स्मारिका के लिए लेख आमंत्रित किए गए हैं।

उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी महोत्सव के अवसर पर विशेष स्मारिका प्रकाशित की जाएगी। इसमें यमुना शरद् महोत्सव के इतिहास, पांवटा साहिब की सांस्कृतिक पहचान, लोक परंपराओं, साहित्य, पर्यटन और क्षेत्र की खासियतों से जुड़े लेख शामिल किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इच्छुक लेखक, साहित्य प्रेमी और अन्य लोग अपनी लेखनी के माध्यम से स्मारिका का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए अपने लेख 10 अक्टूबर 2026 तक ई-मेल के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।

लेख apropaonta@gmail.com पर भेजने होंगे। चयनित लेखों को महोत्सव की स्मारिका में प्रकाशित किया जाएगा। प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से इस पहल में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि पांवटा साहिब की संस्कृति, इतिहास और परंपराओं को अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।

Written by Newsghat Desk

Paonta Sahib: राष्ट्रीय संस्कृत गीत प्रतियोगिता में अवनीत कौर ने मारी बाजी, भगानी स्कूल का बढ़ाया गौरव

Paonta Sahib: राष्ट्रीय संस्कृत गीत प्रतियोगिता में अवनीत कौर ने मारी बाजी, भगानी स्कूल का बढ़ाया गौरव

पांवटा साहिब में HMOA की नई टीम का गठन, डॉ. शशांक अध्यक्ष और डॉ. अंकुर धीमान बने कोषाध्यक्ष-प्रेस सचिव

पांवटा साहिब में HMOA की नई टीम का गठन, डॉ. शशांक अध्यक्ष और डॉ. अंकुर धीमान बने कोषाध्यक्ष-प्रेस सचिव