in

Paonta Sahib: राष्ट्रीय संस्कृत गीत प्रतियोगिता में अवनीत कौर ने मारी बाजी, भगानी स्कूल का बढ़ाया गौरव

सिरमौर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगानी के लिए यह गर्व का अवसर है। विद्यालय की कक्षा दसवीं की छात्रा अवनीत कौर ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित संस्कृत गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह ऑनलाइन प्रतियोगिता ‘हिमसंस्कृतम् (न्यास)’ के ‘हिमसंस्कृतवार्ता’ दैनिक ई-संस्कृत समाचार पत्र प्रकल्प की ओर से संस्कृत सप्ताह के अवसर पर आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का आयोजन 27 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक किया गया, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

अवनीत कौर की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करना छात्रा की प्रतिभा, मेहनत और संस्कृत भाषा के प्रति रुचि को दर्शाता है।

छात्रा की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा सहित संस्कृत अध्यापक अश्वनी कुमार शास्त्री, कुलदीप सिंह शास्त्री और विद्यालय के समस्त स्टाफ ने अवनीत कौर तथा उसके अभिभावकों को बधाई दी। सभी ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने कहा कि अवनीत कौर ने अपनी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित करेगी।

JPERC 2025

उन्होंने छात्रा की सफलता का श्रेय उसकी कड़ी मेहनत के साथ संस्कृत अध्यापकों के मार्गदर्शन को भी दिया। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि अवनीत कौर भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और सिरमौर का नाम रोशन करती रहेगी।

Written by Newsghat Desk

सिरमौर नहीं आएंगे CM सुक्खू, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री संभालेंगे कार्यक्रमों की कमान

सिरमौर नहीं आएंगे CM सुक्खू, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री संभालेंगे कार्यक्रमों की कमान

पांवटा साहिब: यमुना शरद् महोत्सव की स्मारिका में छपने का मौका, 10 अक्टूबर तक भेजें अपना लेख

पांवटा साहिब: यमुना शरद् महोत्सव की स्मारिका में छपने का मौका, 10 अक्टूबर तक भेजें अपना लेख