in

सिरमौर: पच्छाद को 237 करोड़ की सौगात, 203 करोड़ की सड़क परियोजना से सेब उत्पादकों को मिलेगा बड़ा फायदा

सराहां, 25 सितंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्र को करीब 237.23 करोड़ रुपये की छह विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कई पेयजल और सिंचाई योजनाओं का उद्घाटन किया, जबकि एक बड़ी सड़क परियोजना का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने पच्छाद तहसील के विभिन्न गांवों के लिए 26.51 करोड़ रुपये की गिरि नदी आधारित उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। इस योजना से नारग-नोहरा, डिलमन, सरिया, महलोग लाल टीकर, दाड़ो देवरिया द्राबली, सरोल चमेंजी, वासनी और नैनाटिक्कर सहित कई गांवों को पेयजल सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा राजगढ़ तहसील की छोग टाली और सानियो दीदग पंचायतों की विभिन्न बस्तियों के लिए 1.57 करोड़ रुपये की पेयजल योजना शुरू की गई। शाया-सनोरा पंचायत के धनच चुखरिया और आसपास के गांवों के लिए 1.25 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना भी लोगों को समर्पित की गई।

मलोह मशोग और आसपास के गांवों के लिए 1.52 करोड़ रुपये की सिंचाई योजना तथा बणी-बखोली, सुरला-जनोट और साधना-घाट पंचायतों के विभिन्न गांवों के लिए 2.86 करोड़ रुपये की पेयजल योजना का भी उद्घाटन हुआ।

मुख्यमंत्री ने 203.52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-कुमारहट्टी सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग के रूप में काम करेगी और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

JPERC 2025

उन्होंने कहा कि सड़क बनने से खासतौर पर सेब उत्पादकों और बागवानों को लाभ मिलेगा। वे अपने उत्पादों को बगीचों से मंडियों और संग्रहण केंद्रों तक पहले की तुलना में बेहतर तरीके से पहुंचा सकेंगे। इससे परिवहन में लगने वाला समय घटने और फलों के खराब होने से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से पच्छाद क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई और सड़क जैसी जरूरी सुविधाओं का विस्तार होगा तथा क्षेत्र का बुनियादी ढांचा और मजबूत होगा।

Written by Newsghat Desk

सिरमौर में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान: हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा, DA की बाकी किस्तें भी समय पर मिलेंगी

सिरमौर में CM सुक्खू का बड़ा ऐलान: हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा, DA की बाकी किस्तें भी समय पर मिलेंगी

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी ड्रोन से जुड़े चिट्टा नेटवर्क का खुलासा, मुख्य सरगना गिरफ्तार

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी ड्रोन से जुड़े चिट्टा नेटवर्क का खुलासा, मुख्य सरगना गिरफ्तार