Fair deal
in

सिरमौर भाजपा की एक दिवसीय ग्राम केंद्र प्रमुख प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला हुई संपन्न

सिरमौर भाजपा की एक दिवसीय ग्राम केंद्र प्रमुख प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला हुई संपन्न
Shubham Electronics
Paontika Opticals

सिरमौर भाजपा की एक दिवसीय ग्राम केंद्र प्रमुख प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला हुई संपन्न

सुरेश कश्यप व पवन राणा ने दिया जिला के सभी संगठन शीर्ष नेतृत्व को जीत का मंत्र

जिला की पांचों सीटों पर जीत का परचम लहराने को लेकर भाजपा संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को नाहन के हिंदू आश्रम में भाजपा जिला सिरमौर ग्राम केंद्र प्रमुख प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ।

Shri Ram

जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप तथा संगठन महामंत्री पवन राणा विशेष रुप से उपस्थित रहे।

इस ग्राम केंद्र प्रमुख प्रशिक्षण कार्यशाला में जहां जिला के पांचों मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे तो वही वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान मैदान में उतरे पांचों प्रत्याशियों की उपस्थिति को भी सुनिश्चित किया गया था।

कार्यशाला के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के द्वारा एक पत्रकार वार्ता भी आयोजित की गई। वार्ता में उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिशन रिपीट के लिए प्रशिक्षित करना था।

सुरेश कश्यप ने कहा कि संगठन में बूथ अध्यक्ष बी एल ए, बूथ पालक इन्हें त्रिदेव कहा जाता है। उन्होंने कहा कि इससे ऊपर जो कड़ी है उसमें ग्राम केंद्रों के प्रमुख आते हैं। उन्होंने बताया कि 1 ग्राम केंद्र में 3 से 5 ग्राम केंद्रों का अभिभावक होता है।

JPERC 2025
Diwali 02

उन्होंने बताया कि अभिभावक को संगठन की ओर से जो भी दिशा निर्देश मिलते हैं उसे बूथ तक , पन्ना प्रमुख तथा पन्ना कमेटियों तक पहुंचाया जाता है। सुरेश कश्यप ने वार्ता को जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह से ग्राम केंद्र प्रमुख तमाम तरह की जानकारियों से अपडेट होकर कार्यकर्ताओं के बीच जाता है।

Diwali 03
Diwali 03

इन कार्यकर्ताओं का मुख्य कार्य केंद्र व प्रदेश की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाना होता है। सुरेश कश्यप ने कहा कि संगठनात्मक रूप से प्रदेश में भाजपा पूरी तरह से एकजुट व संगठित है। कांग्रेस द्वारा भाजपा की गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कश्यप ने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में है भाजपा में नहीं।

उन्होंने ने कहा कि भाजपा का एक शीर्ष नेतृत्व है मगर कांग्रेस में तो एक नहीं बल्कि कई कई नेतृत्व पैदा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम के द्वारा संगठन की दृष्टि से बेहतरीन कार्य किया गया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में जीत भाजपा की होगी।

जिला सिरमौर की पांचों सीटें इस बार भाजपा की झोली में होंगी। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, बलबीर चौहान, बलदेव तोमर के अलावा जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Written by Newsghat Desk

काँग्रेस सेवा दल ने मनाली ने मनाई सेवादल के संस्थापक एनएस हार्डिकर की 133वी जयंती मनाई

काँग्रेस सेवा दल ने मनाली ने मनाई सेवादल के संस्थापक एनएस हार्डिकर की 133वी जयंती मनाई

अवैध खनन पर DFO का डंडा, दो ट्रैक्टर सीज कर वसूला 41 हजार जुर्माना…

अवैध खनन पर DFO का डंडा, दो ट्रैक्टर सीज कर वसूला 41 हजार जुर्माना…