Asha Hospital
Holi 2026
in

आप के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सहित हमीरपुर के दो नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, सुक्खू के नेतृत्व में जताई आस्था…

TROWS

आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रहे निक्का सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। निक्का सिंह पटियाल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के संस्थापकों में से एक थे।

Holi 2026 -2

उनके साथ आयोजन सचिव और मीडिया प्रभारी शीश पाल सकलानी ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। दिग्गज नेताओं में आप छोड़ने से आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है।

Indian Public School

कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मौजूदगी में दोंनों नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। निक्का ने कहा आम आदमी पार्टी की करनी और कथनी में अंतर है।

Doon valley school

उन्होंने कहा वह सुखविदर सिंह सुक्खू से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। निक्का ने कहा आम आदमी पार्टी में घुटन महसूस हो रही थी, वह सांस लेने कांग्रेस में आए हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने तरीके से प्रदेश पर कब्जा करना चाहते हैं, दिल्ली के लोग हिमाचल में दखल दें, यह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जाती।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने पार्टी के लिए पूरे प्रदेश में अपनी गाड़ी में करीब डेढ़ लाख किलोमीटर की यात्रा की। आम आदमी पार्टी के नेता हाई फाई हैं, आम नहीं। उन्होंने कहा वह कांग्रेस में टिकट के लिए नहीं आए हैं।

इस अवसर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में आने वाले समय में बड़ी टूटन होगी। कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है, 90 प्रतिशत कांग्रेस एकजुट है।

सुक्खू ने कहा सभी पार्टियों के कई लोग कांग्रेस में शामिल होने को तैयार हैं, कई नेता हमारे संपर्क में हैं, कांग्रेस आम जनता की पार्टी है, जो सभी वर्गों का खयाल रखती है

Written by Newsghat Desk

हिमाचल प्रदेश में हिंदू देवी-देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक भाषा प्रयोग करने एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश में हिंदू देवी-देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक भाषा प्रयोग करने एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस

पास लेने के पीछे दो गुटों में जोरदार भिड़ंत, बेसबॉल के बल्ले से तोड़ गाड़ी के शीशे…..

पास लेने के पीछे दो गुटों में जोरदार भिड़ंत, बेसबॉल के बल्ले से तोड़ गाड़ी के शीशे…..