Asha Hospital
Holi 2026
in

इस तारीख से होगा अंतरराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी, डीसी ने ली प्रबंधों की बैठक

इस तारीख से होगा अंतरराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी, डीसी ने ली प्रबंधों की बैठक
इस तारीख से होगा अंतरराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी, डीसी ने ली प्रबंधों की बैठक

इस तारीख से होगा अंतरराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी, डीसी ने ली प्रबंधों की बैठक

मेले के आयोजन को लेकर लिए गए कई अहम निर्णय

TROWS

अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का आयोजन इस वर्ष 13 से 19 नवंबर, 2021 तक होगा। मेले के प्रबंधों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड रामकुमार गौतम ने कहा कि मेले के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जबकि समापन समारोह के मौके पर राज्यपाल को मुख्य अतिथि के रूप में आमत्रिंत किया जाएगा।

Holi 2026 -2

उपायुक्त ने इस बात पर भी जोर दिया कि मेले से पहले श्री रेणुका जी में सभी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि मेले के दौरान लोगों को असुविधाओं का सामना ना करना पड़े।  उन्होंने कहा कि पार्किंग और यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाए।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन हेतु सभी कार्यों के लिए उप समितियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देव पालकियों तथा वाद्य दल के प्रतिभागियों को कोविड टेस्ट अथवा कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का प्रमाण पत्र लाना आवश्यक होगा।

Doon valley school

उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान साफ-सफाई को लेकर विशेष कार्य योजना बनाई जाए। उन्होंने श्री रेणुका जी में सोलर लाइटों की व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कहा। मेले में आने वाले लोगों की सहूलियत के लिए ददाहु से रेणुका सड़क पर रोशनी की भी समुचित व्यवस्था करने को लेकर उपायुक्त ने निर्देश दिए।  उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान पुलिस कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर पहले की भांति ही अपना प्लान तैयार करे।

उन्होंने कहा कि श्री रेणुका जी मेंले के दौरान स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग द्वारा अस्थाई डिस्पेंसरी की स्थापना, बिजली, पेयजल, सड़क की मुरम्मत, शौचालयों की व्यवस्था,  खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सेंपलिंग टीम का गठन,  स्मारिका प्रकाशन समेत मेले से जुड़े अन्य विभिन्न पहलुओं  पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उपायुक्त ने कहा कि मेले के आयोजन से जुड़ी सभी उप समितियां अपने स्तर पर भी बैठकों का आयोजन करें ताकि मेले के स्वरूप और प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में मांस, मछली, शराब तथा पॉलिथीन प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

इस अवसर पर एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, अध्यक्ष बीडीसी संगडाह मेलाराम शर्मा, अध्यक्ष एपीएमसी सिरमौर रामेश्वर शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेणुकाजी विकास बोर्ड दीपराम शर्मा, रेणुकाजी विकास बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Written by

पांवटा साहिब लखीमपुर खीरी में शहीद किसानों के लिए की अरदास

पांवटा साहिब लखीमपुर खीरी में शहीद किसानों के लिए की अरदास

सिरमौर पुलिस की कार्रवाई, शराब की बड़ी खेप बरामद, ऐसे दबोचे गए आरोपी

सिरमौर पुलिस की कार्रवाई, शराब की बड़ी खेप बरामद, ऐसे दबोचे गए आरोपी