Asha Hospital
Holi 2026
in

इस वित्त वर्ष का बजट ऐतिहासिक, हर वर्ग को मिलेगा लाभ : सुखराम चौधरी

इस वित्त वर्ष का बजट ऐतिहासिक, हर वर्ग को मिलेगा लाभ : सुखराम चौधरी

इस वित्त वर्ष का बजट ऐतिहासिक, हर वर्ग को मिलेगा लाभ : सुखराम चौधरी

ऊर्जा मंत्री ने बीडीओ कार्यालय में देखा मुख्यमंत्री का बजट पर वर्चुअल संवाद कार्यक्रम

TROWS

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा प्रस्तुत इस वित्त वर्ष का बजट ऐतिहासिक है, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री ने हर वर्ग की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हर व्यक्ति को लाभान्वित किया है।

Holi 2026 -2

यह वाक्य बहुउद्देशीय परियोजनाएँ व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2022-23 के सम्बंध में आयोजित लाइव संवाद कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहे।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि जयराम सरकार आरंभ से ही बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखती आई है जिसने पेंशन की उम्र 80 से 60 वर्ष कर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे लगभग 7 लाख 50 हजार अतिरिक्त लोगों को लाभ मिलेगा।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल में दिहाड़ी में 140 रूपये की बढ़ोतरी की है जिससे अब दिहाडी दर को 350 रुपए प्रतिदिन प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन में 1700 रुपए की बढ़ोतरी करते हुए अब उन्हें 9000 रुपए प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।

इसी प्रकार आशा वर्कर के मानदेय में 1825 रुपए, सिलाई अध्यापकों के मानदेय में 900 रुपए, जल रक्षक,पैरा फिटर व पंप ऑपरेटर के मानदेय में भी 900 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के अंतर्गत 0 से 60 यूनिट तक बिजली के इस्तेमाल को मुफत कर दिया गया है। इस कदम से प्रदेश के 4 लाख 40 हजार लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा। इसके अतिरिक्त, 61 से लेकर 125 यूनिट तक बिजली 1 रुपये प्रति यूनिट की दर से उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुभाष  चौधरी, उपमंडल दंडाधिकारी विवेक महाजन, तहसीलदार वेद प्रकाश, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल सैनी सहित अन्य लोग भी इस संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Written by Newsghat Desk

गिरिपार को जनजातीय दर्जा दिलवाने का मामला केंद्र के समक्ष मामला उठाएगी प्रदेश सरकार

गिरिपार को जनजातीय दर्जा दिलवाने का मामला केंद्र के समक्ष मामला उठाएगी प्रदेश सरकार

अब सिरमौर के इस इलाके में बाइक सवार के पास चरस बरामद…

अब सिरमौर के इस इलाके में बाइक सवार के पास चरस बरामद…