Asha Hospital
Holi 2026
in

ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ दी कॉटन…

ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ दी कॉटन…

ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ दी कॉटन…

निजी अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ का कारनामा, पुलिस थाना पहुंचा मामला…

TROWS

उपमंडल पांवटा साहिब के एक निजी अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की लापरवाही का मामला सामने आया है। डॉक्टर की लापरवाही की शिकार महिला एक महीना दर्द से तड़फती रही, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने उसकी एक न सुनी।

Holi 2026 -2

पीड़िता के पति प्रदीप सिंह निवासी भूंगरनी पंचायत पांवटा साहिब ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में दी शिकायत में बताया है कि उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर गर्भवती थी। जिसका उपचार यहां एक निजी अस्पताल में चल रहा था। यहीं ऑपरेशन के साथ उसका प्रसव हुआ।

Indian Public School

लेकिन प्रसव के पश्चात अचानक उसके पेट में तेज दर्द रहने लगा। इस पर वे दोबारा अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर को स्थिति से अवगत करवाया। लेकिन डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन ने उनकी एक न सुनी। इसके विपरित उन्हें धमका कर वहां से भेज दिया।

Doon valley school

लगातार बढ़ते दर्द के कारण वे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचे। तो जांच के दौरान डॉक्टरों ने ऑपरेशन को लेकर आशंका जताई। उन्होंने महिला का दोबारा ऑपरेशन किया तो पेट से पिछले ऑपरेशन के दौरान छूट गई कॉटन बरामद हुई।

प्रदीप ने अपनी शिकायत से साथ पुलिस को पीजीआई जांच और उपचार से संबंधित दस्तावेज भी सौंपे हैं। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस बारे में पूछे जाने पर डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। पुलिस थाना प्रभारी अशोक चौहान को मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में 8 जनवरी को इन 13 स्थानों पर होगा कॉविड-19 टीकाकरण

पांवटा साहिब में 8 जनवरी को इन 13 स्थानों पर होगा कॉविड-19 टीकाकरण

​SBI Recruitment : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में की जा ​रही कई पदों पर भर्ती

​SBI Recruitment : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में की जा ​रही कई पदों पर भर्ती