Asha Hospital
Holi 2026
in

कांग्रेस का विकास ढोंग: जयराम सरकार के कामों का दोबारा शिलान्यास

कांग्रेस का विकास ढोंग: जयराम सरकार के कामों का दोबारा शिलान्यास

कांग्रेस का विकास ढोंग: जयराम सरकार के कामों का दोबारा शिलान्यास

कांग्रेस का विकास ढोंग: जयराम सरकार के कामों का दोबारा शिलान्यास

उद्योग मंत्री पर भाजपा का हमला, नाकामी छिपाने का आरोप

TROWS

शिमला, 02 अप्रैल: हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह पुराने प्रोजेक्ट्स का दोबारा शिलान्यास कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

Holi 2026 -2

जयराम सरकार के प्रोजेक्ट्स पर कांग्रेस की नजर

Indian Public School

बलदेव तोमर ने दावा किया कि शिलाई में 100 बेडेड अस्पताल जयराम सरकार की देन है। इसका बजट और मंजूरी पहले ही हो चुकी थी। फिर भी मंत्री इसे नया बताकर भूमिपूजन कर रहे हैं।

Doon valley school

सड़कों के नाम पर भी झूठा क्रेडिट

तोमर ने कहा कि पीएमजीएसवाई की सड़कें भी भाजपा सरकार में शुरू हुई थीं। कांग्रेस अब इनका दोबारा शिलान्यास कर अपनी पीठ थपथपा रही है। इसे उन्होंने जनता के साथ धोखा बताया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

ढाई साल में नया काम शून्य

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ढाई साल में एक भी नई परियोजना शुरू नहीं हुई। सिर्फ पुराने कामों को नया रंग देकर पेश किया जा रहा है।

जनता से सवाल, मंत्री से जवाब मांग

तोमर ने उद्योग मंत्री से पूछा कि शिलाई में उनकी सरकार ने क्या नया किया? उन्होंने कहा कि जनता को सच बताना होगा, झूठे उद्घाटन से काम नहीं चलेगा।

2027 में जनता देगी जवाब

भाजपा नेता ने चेतावनी दी कि हिमाचल की जनता कांग्रेस की चालबाजी समझ चुकी है। 2027 के चुनाव में लोग इस “ढोंगी विकास मॉडल” को खारिज कर देंगे।

विकास विरोधी नीतियों का आरोप

तोमर ने कांग्रेस की नीतियों को विकास विरोधी करार दिया। कहा कि जनता अब इनके बहानों से तंग आ चुकी है और सच सामने आ रहा है।

हिमाचल की सियासत में यह बयान नई बहस छेड़ सकता है। कांग्रेस की ओर से अभी जवाब का इंतजार है।

Written by Newsghat Desk

शिलाई में 19 करोड़ से बनेगा 100 बिस्तरों वाला अस्पताल, हर्षवर्धन चौहान ने की शुरुआत

शिलाई में 19 करोड़ से बनेगा 100 बिस्तरों वाला अस्पताल, हर्षवर्धन चौहान ने की शुरुआत

चंबा में नशे का खेल खत्म: फर्जी पर्ची से दवाएं मंगवाने वाला गिरफ्तार! स्वास्थ्य टीम और पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चंबा में नशे का खेल खत्म: फर्जी पर्ची से दवाएं मंगवाने वाला गिरफ्तार! स्वास्थ्य टीम और पुलिस की बड़ी कार्रवाई