in

गिरीपार ( शिलाई) की बेटी काजल चौहान ने बढ़ाया मान, एम्स से बनीं नर्सिंग ऑफिसर…..

TROWS

शिलाई क्षेत्र के बोबरी गांव की काजल चौहान ने एम्स से नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा उत्तीर्ण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोग इसे गांव और क्षेत्र के लिए गर्व का पल बता रहे हैं।

काजल चौहान ठेकेदार राजेंद्र चौहान की बेटी हैं। राजेंद्र चौहान नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-09 से निर्दलीय पार्षद पद का चुनाव लड़ रहे हैं। बेटी की इस उपलब्धि के बाद परिवार को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

काजल की मेहनत और लगन की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता अब अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है।

Doon valley school

शिलाई क्षेत्र के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने भी काजल चौहान को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि काजल की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। ऐसी बेटियां समाज का भविष्य मजबूत करती हैं।

राजेंद्र चौहान ने बेटी की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सेवा उनके परिवार की सोच रही है। उनकी बेटी अब स्वास्थ्य क्षेत्र में लोगों की सेवा करेगी, जबकि वह स्वयं राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करना चाहते हैं।

JPERC 2025

काजल चौहान की सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है। शिलाई क्षेत्र में इस उपलब्धि को लेकर लोगों में गर्व और उत्साह देखा जा रहा है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब: वार्ड नंबर 6 में इंद्रप्रीत कौर की बढ़ती लोकप्रियता, जनता का मिल रहा भारी समर्थन

पांवटा साहिब: वार्ड नंबर 6 में इंद्रप्रीत कौर की बढ़ती लोकप्रियता, जनता का मिल रहा भारी समर्थन