Asha Hospital
Holi 2026
in

जंगल में ढूंढने निकले परिजन, इन हालातों में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

जंगल में ढूंढने निकले परिजन, इन हालातों में मिला युवक का शव, फैली सनसनी
शिलाई की बांदली पंचायत के वार्ड सदस्य की खाई में गिरने से मौत, पीजीआई में तोड़ा दम
TROWS

जंगल में ढूंढने निकले परिजन, इन हालातों में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

Holi 2026 -2

22 वर्षीय युवक का फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Indian Public School

हिमाचल प्रदेश में एक परिवार पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब घर नहीं पहुंचे अपने बेटे को उसके परिजन ढूंढने के लिए निकले। इसी बीच जंगल में उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Doon valley school

मामला जिला कांगड़ा के पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत सामने आया है। यहां एक 22 वर्षीय युवक का शव वरनोली इलाके के जंगल में फंदे से लटका हुआ है। शुरूआती जांच में मामला आत्महत्या कर लग रहा है। लिहाजा पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान अशोक कुमार पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव बरनोली तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अशोक घर से निकला था, लेकिन जब वह वापिस नहीं लौटा, तो परिजन चिंतित हो गए और अशोक की तलाश शुरू की। इसी बीच जंगल में अशोक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक अपने पीछे 9 माह की बच्ची, पत्नी व मां को छोड़ गया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पुलिस के मुताबिक युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसके कारणों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल नूरपुर में पोस्टमार्टम करवा के परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Written by

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, सड़क से नीचे लुढ़का ट्रक, चालक-परिचालक की मौत

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, सड़क से नीचे लुढ़का ट्रक, चालक-परिचालक की मौत

कानपुर से वैष्णों देवी की साइकिल यात्रा पहुंची हिमाचल, देश के लिए करेंगे मां से विशेष प्रार्थना

कानपुर से वैष्णों देवी की साइकिल यात्रा पहुंची हिमाचल, देश के लिए करेंगे मां से विशेष प्रार्थना