Asha Hospital
Holi 2026
in

जब अचानक पुलिस ने शमशान पहुंचकर रुकवा दिया युवक का अंतिम संस्कार

जब अचानक पुलिस ने शमशान पहुंचकर रुकवा दिया युवक का अंतिम संस्कार

जब अचानक पुलिस ने शमशान पहुंचकर रुकवा दिया युवक का अंतिम संस्कार

TROWS

 

Holi 2026 -2

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के घुरकड़ी पंचायत में एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है।

Indian Public School

सूचना के मुताबिक जब परिवार वाले अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में लगे हुए थे और अंतिम संस्कार होने ही वाला कि वहां पुलिस पहुंच गई और शक के आधार पर पुलिस शव को चिता से उठाकर ले गई।

Doon valley school

मामले में कांगड़ा पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच कर रही है।

पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में घर के बाहर कई स्थानों पर खून के निशान मिले हैं, जिनके सैंपल ले लिए हैं तथा लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। दोनों में रात को झगड़ा भी हुआ था। इस बीच 42 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र स्वर्गीय सर्वजीत वार्ड नंबर 1 गांव डाकघर घुरकड़ी तहसील व जिला कांगड़ा की मौत हो गई।

सूरज को रात को उपचार के लिए टांडा भी ले जाया गया था इसलिए अभी कुछ भी कहना उचित नही है, लेकिन मृतक के भाई व उसके रिश्तेदार को शक के आधार पर हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है युवक की रात को ही मौत हो गई थी लेकिन किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी। मृतक के भाइयों माता व पड़ोसियों से पूछताछ जारी है।

डीएसपी सुनील राणा ने मौके पर स्पॉट चेक किया जिसमे उन्हे आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि रात को गांव में कुछ युवकों के बीच में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद एक युवक जिसका नाम सूरज है उसकी मृत्यु हो गई।

वे लोग उसका संस्कार करने वाले हैं।तभी पुलिस ने मौके पर संस्कार स्थान पर जाकर शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट आने के बाद ही कार्यवाही शुरू की जाएगी।

Written by Newsghat Desk

दर्दनाक हादसा : फोरलेन पर काम करते मजदूर पर गिरी चट्टान, मौत….

दर्दनाक हादसा : फोरलेन पर काम करते मजदूर पर गिरी चट्टान, मौत….

पांवटा साहिब से लापता युवक का शव बाईला के जंगल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पांवटा साहिब से लापता युवक का शव बाईला के जंगल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस