Asha Hospital
Holi 2026
in

जयराम सरकार के 4 साल के कार्यकाल को बताया पूरी तरह से विफल : कौल सिंह

जयराम सरकार के 4 साल के कार्यकाल को बताया पूरी तरह से विफल : कौल सिंह

जयराम सरकार के 4 साल के कार्यकाल को बताया पूरी तरह से विफल : कौल सिंह

– कहा-प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए जाने वाले प्रस्तावित शिलान्यास के विकास कार्य कांग्रेस की देन

2022 में तीन चौथाई सीटों से कांग्रेस सरकार बनाने का भी दावा

TROWS

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने प्रदेश की जय राम सरकार पर जहां जमकर निशाना साधा, तो वहीं सरकार के 4 साल के कार्यकाल को पूरी तरह से निराशाजनक विफल करार दिया है।

Holi 2026 -2

यही नहीं ठाकुर कौल सिंह ने दावा किया कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी तीन चौथाई सीटों के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी।

Indian Public School

पूर्व मंत्री कौल सिंह आज बुधवार को जिला मुख्यालय नाहन में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। पत्रकारवार्ता के दौरान कौल सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी तीखे जुबानी बाण छोड़े। साथ ही डबल इंजन की सरकार को भी आड़े हाथों लिया।

Doon valley school

मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री कौल सिंह ने आरोप लगाया कि पिछले 4 साल में प्रदेश की जय राम सरकार पूरी तरह से विफल रही है। इस वजह से प्रदेश में 4 सालों से विकास के सभी काम ठप्प हो गए है।

जबकि इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी जब-जब सत्ता में आई, तब-तब प्रदेश में वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में विकास के कार्य थोक में हुए हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

कौल सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में प्रदेश में एक समान विकास हुआ है, लेकिन ठीक इसके विपरीत वर्तमान में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने विधानसभा क्षेत्र व उनके एक नजदीकी केबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र तक ही सीमित रह गए है।

कौल सिंह ने कहा कि हिमाचल में हुए उपचुनाव में बीजेपी को मिली करारी शिकस्त के बाद ही प्रधानमंत्री मोदी ने जहां पेट्रोल के दाम कम किए, कृषि कानून वापस ले लिए, तो वहीं बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की बात कहीं, लेकिन दुर्भाग्यवश महंगाई पर कोई कदम नहीं उठाए और महंगाई लगातार बढ़ती ही जा रही है।

कौल सिंह ने डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सवाल किया कि मुख्यमंत्री यह बताए कि पिछले 4 साल में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश को कौन से बड़ा आर्थिक पैकेज दिया। एक पैसा भी मोदी सरकार ने प्रदेश को नहीं दिया। न ही कोई बड़ा प्रोजेक्ट प्रदेश को दिया गया।

उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर को सरकार के 4 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल आ रहे है। इस दौरान प्रधानमंत्री रेणुका डेम सहित जितने बड़े कार्यो के शिलान्यास करने जा रहे है, वह भी पूर्व कांग्रेस सरकार की देन है।

कौल सिंह ने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी तीनचौथाई सीटों के साथ सरकार बनाएगी।

उल्लेखनीय है कि चुनावी वर्ष को देखते हुए अब कांग्रेस लगातार सक्रिय हो रही है और प्रदेश सरकार पर लगातार हमलावर भी हो रही है।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल के महेंद्र ठाकुर बने बंगलूरू बुल्स के उप-कप्तान

हिमाचल के महेंद्र ठाकुर बने बंगलूरू बुल्स के उप-कप्तान

इंटरस्टेट यूनिवर्सिटी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम रवाना

इंटरस्टेट यूनिवर्सिटी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम रवाना