Asha Hospital
Holi 2026
in

देवभूमि में शर्मसार हुए रिश्ते! भांजे ने मामा के घर में की लाखों की चोरी

TROWS

हिमाचल के मंडी जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बल्ह थाना क्षेत्र के चतरौर गांव में एक युवक ने अपने ही मामा के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

Holi 2026 -2

पीड़िता हुरमति देवी ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वे परिवार सहित किसी निजी कार्य से घर से बाहर गई थीं। शाम को लौटने पर देखा कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो बैडरूम की अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ मिला और उसमें रखे कीमती गहने गायब थे।

Indian Public School

चोरी हुए गहनों में सोने का मंगलसूत्र, झुमके, नथ, टीका, चाक और अंगूठी शामिल हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 1.15 लाख रुपये बताई जा रही है।

Doon valley school

पीड़िता ने अपने भांजे अनिल पर शक जताया है। उनका कहना है कि अनिल नशे का आदी है और चिट्टे जैसे खतरनाक पदार्थों का सेवन करता है। वारदात के बाद से वह लापता है, जिससे संदेह और भी गहरा हो गया है।

डीएसपी हैडक्वार्टर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

यह घटना न केवल अपराध की गंभीरता को दर्शाती है, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करती है कि नशे की लत कैसे रिश्तों को भी तोड़ सकती है।

पुलिस ने जनता से भी सहयोग की अपील की है। अगर किसी को आरोपी के बारे में जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Written by Newsghat Desk

सिरमौर के गांवों में किसानों से सीधा संवाद, खरीफ सीजन पर दी जा रही अहम जानकारी

सिरमौर के गांवों में किसानों से सीधा संवाद, खरीफ सीजन पर दी जा रही अहम जानकारी

पांवटा साहिब : बिजली बोर्ड के निजीकरण के खिलाफ पौण्टा साहिब में सैकड़ों कर्मचारियों की बिजली पंचायत

पांवटा साहिब : बिजली बोर्ड के निजीकरण के खिलाफ पौण्टा साहिब में सैकड़ों कर्मचारियों की बिजली पंचायत