in

Himachal Tourism: हिमाचल की वादियों में उमड़ा जनसैलाब! शिमला से मनाली तक उमड़ी भीड़, ऑक्यूपेंसी बढ़ी

TROWS

Himachal Tourism: यह वीकेंड हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार के लिए बेहद अच्छा रहा। इस वीकेंड पर लगातार चार-पांच दिनों की छुट्टी के चलते देश के कोने-कोने से टूरिस्ट राज्य के पर्यटन स्थलों में मौज-मस्ती करने पहुंचे।

Himachal Tourism: हिमाचल की वादियों में उमड़ा जनसैलाब! शिमला से मनाली तक उमड़ी भीड़, ऑक्यूपेंसी बढ़ी

प्रदेश में पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार से ही शुरू हो चुका था जोकि अभी तक लगातार जारी है। कुछ टूरिस्ट तो ऐसे हैं जोकि बुधवार तक की लंबी छुट्टी बिताने के लिए हिमाचल की हसीन वादियों में पहुंचे हैं।

शिमला में पहुंचे 22,000 पर्यटक वाहन
वीकेंड पर इस बार सबसे ज्यादा भीड़ राजधानी शिमला में देखने को मिली। बीते तीन दिन के भीतर ही शिमला में 22,000 पर्यटक वाहनों ने प्रवेश किया, जिसमें हज़ारों की संख्या में टूरिस्ट पहुंचे।

Doon valley school

भारी ट्रैफिक जाम
शिमला में पर्यटक वाहनों की आवाजाही बढ़ने से भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिली। हालांकि इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भी मोर्चा संभाला और शहर से बाहर के क्षेत्रों की ओर रवाना होने वाले वाहनों को शोघी-मैहली बाईपास पर डायवर्ट कर दिया।

मनाली में उमड़ी भीड़
कुल्लू-मनाली में भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले तीन दिनों में मनाली पहुँचने वाले सैलानियों का आंकड़ा 35 हजार के पार निकल गया है। पर्यटक कुल्लू-मनाली, लाहौल, मणिकर्ण, तीर्थन और जिभी घाटी की शांत वादियों का आनंद लेने पहुँच रहे हैं। अटल टनल के नार्थ पोर्टल पर सैलानियों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

JPERC 2025

होटलों में 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी
होटलियर एसोसिएशन अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि इस वीकेंड पर लगातार चार-पांच दिनों की छुट्टी के चलते बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में टूरिस्ट हिमाचल पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि होटलों में 70 फीसदी कमरे बुक हैं। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News: NIT हमीरपुर के छात्रों का कमाल! अंडे के छिलकों से तैयार की हड्डी की रॉड, अब फ्रैक्चर के बाद नहीं होगी दूसरी सर्जरी

Himachal News: NIT हमीरपुर के छात्रों का कमाल! अंडे के छिलकों से तैयार की हड्डी की रॉड, अब फ्रैक्चर के बाद नहीं होगी दूसरी सर्जरी

Sirmour News: सिरमौर के सरकारी स्कूल में क्लास के दौरान गिरी छत! बाल-बाल बचे मासूम, अभिभावकों में भारी गुस्सा

Sirmour News: सिरमौर के सरकारी स्कूल में क्लास के दौरान गिरी छत! बाल-बाल बचे मासूम, अभिभावकों में भारी गुस्सा