in

Himachal News: NIT हमीरपुर के छात्रों का कमाल! अंडे के छिलकों से तैयार की हड्डी की रॉड, अब फ्रैक्चर के बाद नहीं होगी दूसरी सर्जरी

TROWS

Himachal News: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के छात्रों ने कमाल कर दिखाया है। छात्रों ने अंडे के छिलकों और जैविक तत्वों का इस्तेमाल करके बड़ी क्रांतिकारी खोज की है।

Himachal News: NIT हमीरपुर के छात्रों का कमाल! अंडे के छिलकों से तैयार की हड्डी की रॉड, अब फ्रैक्चर के बाद नहीं होगी दूसरी सर्जरी

छात्रों ने इनसे ऐसी बॉयोडिग्रेडेबल स्कैफोल्ड (रॉड) तैयार की है, जो हड्डी को सहारा देने के बाद शरीर के भीतर अपने आप घुल जाएगी। इस खोज से आने वाले समय में फ्रैक्चर का इलाज न केवल आसान होगा, बल्कि मरीजों को दोहरे ऑपरेशन के दर्द से भी मुक्ति मिलेगी।

क्यों खास है यह तकनीक?
अभी तक फ्रैक्चर होने पर शरीर में टाइटेनियम की रॉड डाली जाती है। हड्डी जुड़ने के बाद इस रॉड को निकालने के लिए मरीज को दोबारा महंगे और दर्दनाक ऑपरेशन से गुजरना पड़ता है। लेकिन इस नई तकनीक से इलाज न सिर्फ आसान होगा, बल्कि किफायती भी बनेगा।

Doon valley school

कैसे बनी यह ‘रॉड’?
मैटीरियल साइंस विभाग के छात्र सक्षम, कृष, तनिष्क और प्रकृति ने फैकल्टी इंचार्ज डॉ. विक्रम वर्मा के मार्गदर्शन में इसे तैयार किया है।

विद्यार्थियों ने अंडे के छिलकों से कैल्शियम कार्बोनेट निकालकर ऑर्थोफॉस्फोरिक एसिड से रिएक्शन कराया, जिससे हाइड्रॉक्सीएपेटाइट प्राप्त हुआ (यह हमारी हड्डियों का मुख्य हिस्सा होता है)।

JPERC 2025

इसके बाद इसे जिलेटिन और काइटोसैन जैसे तत्वों के साथ मिलाकर माइनस 55 डिग्री सेल्सियस पर तैयार किया गया। तैयार संरचना हड्डी के अंदर स्कैफोल्ड की तरह काम करेगी और समय के साथ शरीर में अवशोषित हो जाएगी। छात्रों का दावा है कि यह पूरी तरह सुरक्षित है और इसके साइड इफेक्ट की संभावना न के बराबर है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: हिमाचल में पुलिस ने नाकाम की तस्करी की बड़ी साजिश! बाइक सवार दो युवक काबू

Himachal Crime News: हिमाचल में पुलिस ने नाकाम की तस्करी की बड़ी साजिश! बाइक सवार दो युवक काबू

Himachal Tourism: हिमाचल की वादियों में उमड़ा जनसैलाब! शिमला से मनाली तक उमड़ी भीड़, ऑक्यूपेंसी बढ़ी

Himachal Tourism: हिमाचल की वादियों में उमड़ा जनसैलाब! शिमला से मनाली तक उमड़ी भीड़, ऑक्यूपेंसी बढ़ी