Fair deal
Dr Naveen
in ,

देवभूमि हिमाचल फिर शर्मसार! 2 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म और दोनों ही….

देवभूमि हिमाचल फिर शर्मसार! 2 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म और दोनों ही….
Shubham Electronics
Diwali 01

देवभूमि हिमाचल फिर शर्मसार! 2 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म और दोनों ही….

Shri Ram

मंडी जिला में दो अलग-अलग दुष्कर्म के मामले, जांच में जुटी पुलिस

एक पीड़िता मूक-बधिर भी, दोनों ही पीड़िताएं गर्भवती होने की जानकारी

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के अलग-अलग मामले सामने आए है। दोनों ही मामले प्रदेश के मंडी जिला से है। पुलिस ने दोनों पीड़िताओं के अभिभावकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों ही पीड़िताएं गर्भवती है।

जानकारी के अनुसार पहले मामले में पीड़िता 15 साल की है, जिसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस संदर्भ में पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला भी नाबालिग है, जिसकी उम्र 17 वर्ष है। आरोपी ने नाबालिग के साथ तीन बार अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग 6 माह की गर्भवती बताई जा रही है। इस मामले में पिता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

JPERC 2025
Diwali 02

वहीं दूसरे मामले में भी पीड़िता नाबालिग है, जोकि 4 महीने की गर्भवती बताई जा रही है। यही नहीं पीड़िता मूक व बधिर भी है, जिसकी मां ने महिला थाना मंडी में में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता की उम्र 16 साल के करीब है, जोकि स्पेशल चाइल्ड स्कूल में शिक्षा ग्रहण करती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

Diwali 03
Diwali 03

मंडी जिला की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी की पहचान कर ली गई है। जबकि दूसरे आरोपी का भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Written by

सहायक आयुक्त ने किया सेवा सप्ताह का शुभारंभ, वरिष्ठ नागरिकों निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

सहायक आयुक्त ने किया सेवा सप्ताह का शुभारंभ, वरिष्ठ नागरिकों निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

हिमाचल में चरस तस्करी के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, 2017 में ही जेल से था छूटा

हिमाचल में चरस तस्करी के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, 2017 में ही जेल से था छूटा