Asha Hospital
Holi 2026
in

दो दिनों से लापता ट्रक ड्राइवर का शव बरामद, परिजनों ने जताया हत्या का संदेह

दो दिनों से लापता ट्रक ड्राइवर का शव बरामद, परिजनों ने जताया हत्या का संदेह

दो दिनों से लापता ट्रक ड्राइवर का शव बरामद, परिजनों ने जताया हत्या का संदेह

TROWS

बीती सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गई है। कांगड़ा निवासी यह व्यक्ति परवाणू में ट्रक ड्राइवर था और पिछले दो दिनों से लापता था।

Holi 2026 -2

परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए पुलिस को मामले की गहनता से जांच करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Indian Public School

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के धर्मशाला के समीप एक गांव के रहने वाले करतार चंद परवाणू में पिछले कई वर्षों से ट्रक ड्राइवरी कर रहा था। बीती 15 जुलाई को उसकी अपने घर पर बात हुई थी, लेकिन उसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया था।

Doon valley school

परिजनों द्वारा लगातार सम्पर्क करने के बाद भी फोन नहीं उठा रहा था और 16 जुलाई को फोन बंद आने लग गया था। संदेह होने पर मृतक के बेटे ने पुलिस में मिसिंग की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

मृतक के पुत्र ने संदेह जाहिर किया है कि उसके पिता की हत्या हुई है। उसने बताया कि कुछ दिन पहले गुडग़ांव जाते समय उसके पिता के ट्रक से लाखों रुपए का सामान चोरी हो गया था।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

परवाणू थाना प्रभारी दया राम ने बताया कि जुन्गा से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी।

Written by newsghat

हिमाचल में बड़ा हादसा, नदी में बही अल्टो कार, 5 को रेस्क्यू कर बचाया

हिमाचल में बड़ा हादसा, नदी में बही अल्टो कार, 5 को रेस्क्यू कर बचाया

ENGWE X26 : एक बार चार्ज में 100km चलने वाली इलैक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें क्या है कीमत

ENGWE X26 : एक बार चार्ज में 100km चलने वाली इलैक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें क्या है कीमत